हेमकोष

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हेमकोष  
लेखक हेमचन्द्र बरुआ
देश असम  भारत
भाषा असमिया
विषय शब्दकोश
प्रकाशक हेमकोष प्रिंटर्स
प्रकाशन तिथि 1900
मीडिया प्रकार छपाई (सजिल्द और अजिल्द)

हेमकोष (असमिया: হেমকোষ), हेमचन्द्र बरुआ द्वारा संकलित असमिया भाषा का पहला शब्द-व्युत्पत्ति शब्दकोश है जो, संस्कृत की वर्तनियों पर आधारित है। इस शब्दकोश का पहला प्रकाशन सन 1900 में कैप्टन पी.आर. गॉर्डन, आईएससी और हेमचन्द्र गोस्वामी की देखरेख में किया गया था। यह शब्दकोश ब्रोंसन के शब्दकोश से 33 साल के बाद प्रकाशित हुआ था। इस शब्दकोश में 22,346 शब्द थे। इसे अभी भी हेमकोष प्रिंटर्स द्वारा प्रकाशित किया जा रहा है और इस शब्दकोश को असमिया भाषा के मानक संदर्भ के रूप में देखा जाता है।[1]

हेमकोष वास्तव में असमिया भाषा का दूसरा शब्दकोश है। पहला असमिया शब्दकोश डा. माइल्स ब्रोंसन, जो एक अमेरिकी बैपटिस्ट मिशनरी थे, द्वारा संकलित किया गया था। इस पहले असमिया शब्दकोश का प्रथम प्रकाशन अमेरिकन बैपटिस्ट मिशन प्रेस शिवसागर द्वारा 1867 में किया गया था, अब यह नहीं छापा जाता। ब्रोंसन का शब्दकोश पूरी तरह से शब्द-व्युत्पत्ति पर आधारित तो नहीं था पर इसमें असमिया के लगभग सभी प्रचलित शब्दों का समावेश था जिन्हें ब्रोंसन ने बड़ी मेहनत से लोगों से बातचीत के द्वारा संग्रहित किया था, हालांकि शब्दों के मूल से संबधित जानकारी शब्दकोश में नहीं थी।[1]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "RCILTS, IIT Guwahati". मूल से 22 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 मई 2011.