हैती
| हैती गणराज्य République d'Haïti |
|||||
|
|||||
| राष्ट्रवाक्य: "L'Union Fait La Force" (फ्रांसीसी) "एकता से शक्ति" |
|||||
| राष्ट्रगान: ला डेस्सलिनिएन्ने (फ्रांसीसी) | |||||
| राजधानी (और सबसे बड़ा शहर) |
पोर्ट-अउ-प्रिंस 18°32′ N 72°20′ O |
||||
| राजभाषा(एँ) | फ्रांसीसी, हैतियन क्रेओले | ||||
|---|---|---|---|---|---|
| सरकार | अध्यक्षीय गणराज्य | ||||
| - राष्ट्रपति | रिनी प्रेवाल | ||||
| - प्रधानमंत्री | मिशेल पियरे-लुईस | ||||
| गठन | |||||
| - सेंट डोमिन्गें के रूप में | 1697 | ||||
| - फ्रांस से स्वतंत्रता | 1 जनवरी 1804 | ||||
| क्षेत्रफल | |||||
| - कुल | 27,751 किमी² (140 वां) 10,714 मील² |
||||
| - जल(%) | 0.7 | ||||
| जनसंख्या | |||||
| - 2009 अनुमान | 10,033,000 (82 वां) | ||||
| - जन घनत्व | 361.5/किमी² (31 वां) 936.4/मील² |
||||
| सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) (पीपीपी) | 2008 अनुमान | ||||
| - कुल | $11.562 बिलियन (-) | ||||
| - प्रति व्यक्ति | $1,318 (-) | ||||
| मानव विकास सूचकांक (2006) | |||||
| मुद्रा | गौरदे (HTG) |
||||
| समय मंडल | (यूटीसी -5) | ||||
| इंटरनेट टीएलडी | .ht | ||||
| दूरभाष कोड | +509 | ||||
हैती (फ्रांसीसीः हैती, हैतियन क्रियोल: अयेति), आधिकारिक तौर पर हैती गणराज्य एक क्रियोल और फ्रांसीसी भाषा बोलने वाला केरिबियन देश है।[1] यह ग्रेटर एल्तिलिअन द्वीपसमूह में हिस्पानिओला द्वीप पर डोमिनिकन गणराज्य के साथ स्थित है। अयेति (ऊंचे पहाड़ों की भूमि) द्वीप के पहाड़ी पश्चिमी हिस्से के लिए स्थानीय ताइनो या अमरेनियन नाम था। देश की सर्वाधिक ऊंची चोटी पिक ला सेली (२,६८० मीटर) है। हैती का कुल क्षेत्रफल २७,७५० वर्ग किलोमीटर है (१०,७१४ वर्ग मील) है और इसकी राजधानी पोर्ट-अउ-प्रिंस है।
हैती की क्षेत्रीय, ऐतिहासिक और जातीय-भाषाई स्थिति कई कारणों से अद्वितीय है। यह लैटिन अमेरिका का पहला स्वतंत्र देश था, उपनिवेशवाद के बाद के दौर का पहला स्वतंत्र देश था, जिसका नेतृत्व किसी काले व्यक्ति के हाथों में था, और केवल ऐसा देश जिसकी आजादी के एक सफल दास विद्रोह के भाग के रूप में मिली थी।[1] हिस्पानो-कैरेबियन पड़ोसियों के साथ साझा सांस्कृतिक संबंध होने के बावजूद हैती अमेरिका का इकलौता मुख्यतः फ्रांसीसी भाषी देश है। यह कनाडा के अतिरिक्त दूसरा ऐसा देश है, जहां फ्रांसीसी भाषा को आधिकारिक भाषा के रूप में दर्जा दिया गया है। बाकी अन्य फ्रांसीसी भाषी देश फ्रांस के विदेशी विभाग या फिर समुदाय रहे हैं।
चित्रावली
-
हैती का नेशनल पैलेस(भूकंपग्रस्त)
संदर्भ
इन्हें भी देखें