हीराकुद

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हीराकुद
Hirakud
ହୀରାକୁଦ
{{{type}}}
हीराकुद बाँध के सरोवर के बाएँ तट पर काम करते मछुआरे
हीराकुद बाँध के सरोवर के बाएँ तट पर काम करते मछुआरे
हीराकुद is located in ओडिशा
हीराकुद
हीराकुद
ओड़िशा में स्थिति
निर्देशांक: 21°31′N 83°52′E / 21.52°N 83.87°E / 21.52; 83.87निर्देशांक: 21°31′N 83°52′E / 21.52°N 83.87°E / 21.52; 83.87
देश भारत
प्रान्तओड़िशा
ज़िलासम्बलपुर ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल30,207
भाषा
 • प्रचलित भाषाएँसम्बलपुरी, ओड़िया
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)

हीराकुद (Hirakud) भारत के ओडिशा राज्य के संबलपुर ज़िले का एक कस्बा है।[1][2][3]

परिचय[संपादित करें]

हीराकुद भारत के उड़ीशा राज्य के संबलपुर जिले में इब और महानदी के संगम पर स्थित कस्बा है। इस स्थान की प्रसिद्धि का कारण हीराकुद बाँध है। यहाँ स्वर्णधूल एवं हीरा भी प्राप्त होता है। महानदी छत्तीसगढ़ के पठार से निकलकर पूर्व की ओर बहती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है। जब सन् १९५६ में हीराकुद बाँध का निर्माण हुआ तो इस कस्बे का नाम प्रसिद्ध हुआ।

एशिया मे इसका रिकार्ड[संपादित करें]

वर्तमान समय में हिण्डाल्को (HINDALCO) आदि कुछ बड़ी कम्पनियाँ यहाँ स्थित हैं। हीराकुद की झील एशिया की सबसे बड़ी मानवनिर्मित झील है। हीराकुद बाँध संसार के विशालतम तथा सबसे लम्बे बाँधों में से एक है। यह बाँध विद्युत उत्पादन तथा सिंचाई के काम आता है। यह पर्यटकों के आकर्षण का भी केन्द्र है। इस बाँध की लंबाई 4.8 कि.मी. है तथा तटबंध सहित इसकी कुल लंबाई 25.8 कि.मी. है। बाँध के तटबंध के कारण 743 वर्ग कि.मी. लंबी एक कृतिम झील बन गयी है। इसे 'हीराकुंड' कहते हैं।

हीराकुद बांध का निर्माण कार्य[संपादित करें]

  • हीराकुद बाँध का निर्माण सन 1948 में शुरू हुआ था और यह 1953 में बनकर पूर्ण हुआ। वर्ष 1957 में यह बाँध पूरी तरह से कम करने लगा था।
  • हीराकुद बाँध में दो अलग-अलग जल विद्युत-गृह हैं। यह विद्युत-गृह 'चिपलिम्मा' नामक स्थान पर हैं।
  • विद्युत-गृहों की कुल क्षमता 307.5 मेगावाट है। इस विद्युत-शक्ति का उपयोग उड़ीसा, बिहार, झारखंड में विभिन्न कारखानों तथा औद्योगिक इकाइयों में किया जा रहा है।
  • बाँध से तीन मुख्य नहरें निकाली गयी हैं। दाहिनी ओर 'बोरागढ़ नहर' और बाईं ओर से 'सासन' और 'संबलपुर नहर'। इन नहरों से संबलपुर, बोलमगिरी, पुरी व कटक ज़िलों की सिंचाई होती है।[1]
  • यह परियोजना 'राऊरकेला स्टील प्लान्ट' को विद्युत प्रदान करती है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Orissa reference: glimpses of Orissa," Sambit Prakash Dash, TechnoCAD Systems, 2001
  2. "The Orissa Gazette," Orissa (India), 1964
  3. "Lonely Planet India," Abigail Blasi et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787011991