हावड़ा जिला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हावड़ा ज़िला
হাওড়া জেলা
मानचित्र जिसमें हावड़ा ज़िला হাওড়া জেলা हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : हावड़ा
क्षेत्रफल : 1,467 किमी²
जनसंख्या(2011):
 • घनत्व :
48,50,029
 3,300/किमी²
उपविभागों के नाम: विधान सभा सीटें
उपविभागों की संख्या: ?
मुख्य भाषा(एँ): बंगाली


हावड़ा ज़िला (হাওড়া জেলা) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य का एक ज़िला है। इसका मुख्यालय हावड़ा है। उत्तर एवं दक्षिण में हुगली तथा पूर्व मिदनापुर जिले हैं। इसकी पूर्वी तथा पश्चिमी सीमाएँ क्रमश: हुगली नदी एवं रूपनारायन नदी हैं। दामोदर नदी इस जिले के बीचोबीच बहती है। काना दामोदर तथा सरस्वती अन्य नदियाँ हैं। नदियों के बीच नीची दलदली भूमि मिलती है। राजापुरदलदल सबसे विस्तृत है। वर्षा सामान्यत: १४५ सेमी है। धान मुख्य फ़सल है, पर गेहूँ, जौ, मकई तथा जूट भी उगाए जाते हैं।[1][2]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]