स्लमडॉग मिलियनेयर

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
स्लमडॉग मिलियनेयर

स्लमडॉग मिलियनेयर का पोस्टर
निर्देशक डेविड बॉयल
निर्माता क्रिस्चियन कोलसन
संगीतकार ए आर रहमान
प्रदर्शन की तिथि(याँ) 2008
भाषा अंग्रेज़ी/ हिन्दी

स्लमडॉग मिलियनेयर 2008 में बनी अंग्रेज़ी भाषा की फिल्म है। अकॅडमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़ द्वारा प्रदत्त ८१वें अकेडेमी पुरस्कार (ऑस्कर पुरस्कार) समारोह में ८ पुरस्कार प्राप्त कर यह फ़िल्म सन २००८ की सबसे प्रसिद्ध फीचर फ़िल्म बन कर उभरी है। इस फ़िल्म की पृष्ठभूमि में मुंबई के झोपड़पट्टी में रहने वाले लोग हैं। यह फ़िल्म विकास स्वरुप के अंग्रेज़ी उपन्यास Q & A पर आधारित है। स्लमडॉग मिलियनेयर को ८१वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में १० श्रेणियों में नामांकित किया गया था।

अनुक्रम

पुरस्कार[संपादित करें]

स्लमडॉग मिलियनेयर ने सन २००८-०९ में कई पुरस्कार जीते जिसमें प्रतिष्टित ऑस्कर शामिल है। २२ फरवरी २००९ को संपन्न ८१वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में इस फ़िल्म को निम्नलिखित श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त हुए[1]:

  • सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - डेविड बॉयल
  • सर्वश्रेष्ठ गीत - भारत के ए आर रहमान एवं गुलज़ार
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत - भारत के ए आर रहमान
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा - साइमन बेऔफोय
  • सर्वश्रेष्ठ छायांकन - अन्थोनी मंतले
  • सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म संपादन - क्रिस दिक्केन
  • सर्वश्रेष्ठ ध्वनी मिश्रण - भारत के रसूल पूकुत्टी एवं रिचर्ड और इआन

रोचक तथ्य[संपादित करें]

  • ८१वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में ए आर रहमान ने अपने भाषण में प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म दीवार का "मेरे पास माँ हैं" संवाद अपनी माँ के सम्मान में दोहराया
  • स्लमडॉग मिलियनेयर का हिन्दी संस्करण "स्लमडॉग करोड़पति" नाम से भारत में प्रदर्शित किया गया है।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

संदर्भ[संपादित करें]