स्प्रिंग टैम्पल बुद्ध
| स्प्रिंग टैम्पल बुद्ध 中原大佛 |
|
|---|---|
| स्थिति | फ़ोदुशान सीनिक एरिया, लुशान काउन्टी, हैनान, चीन |
| प्रकार | मूर्ति |
| ऊँचाई | 208 मीटर |
| निर्माण पूर्ण | 2002 |
स्प्रिंग टैम्पल बुद्ध (चीनी : 中原大佛 तथा सरलीकृत चीनी: 鲁山大佛; परंपरागत चीनी: 魯山大佛), वैरोचन बुद्ध की एक विशालकाय प्रतिमा है, जो कि हैनान के जाओकुन कस्बे (लुशान काउन्टी) में, चीन में स्थित है। यह फ़ोदुशान सीनिक एरिया में, नेश्नल फ़्रीवे नम्बर ३११ में स्थित है।
यह १२८ मीटर ऊँची है जिसमें कि २० मीटर ऊँचा कमल-सिंहासन भी शामिल है, तथा यह संसार की सबसे ऊँची प्रतिमा है।[1] यदि इसके २५ मीटर ऊँचे आधार/भवन को भी गिन लिया जाये तो इसकी ऊँचाई १५३ मीटर हो जाती है। अक्टूबर २००८ की स्थिति के अनुसार इसके आधार को नई शक्ल दी जा रही है और अब इसकी ऊँचाई २०८ मीटर कही जाती है।[2] इस प्रतिमा के नीचे बौद्ध मठ है।
स्प्रिंग टैम्पल बुद्ध के निर्माण की योजना की घोषणा अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा बामियान के बुद्ध के ध्वंस के तुरंत बाद की गयी थी। चीन ने अफ़ग़ानिस्तान में बौद्ध धरोहर के योजनाबद्ध विनाश की भर्त्सना की थी।
सन्दर्भ [संपादित करें]
- ↑ (चीनी) 中国佛山金佛-153米卢舍那佛 - 墨宝斋
- ↑ (चीनी) 世界第一大佛鲁山大佛
बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]
- Photographs:
| कीर्तिमान | ||
|---|---|---|
| पूर्वाधिकारी Ushiku Daibutsu 120 m (394 ft) |
World's tallest statue 2002 – present |
पदस्थ |