सेंट जेम्स हाउस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सेंट जेम्स हाउस
St James House
सामान्य विवरण
पता 10 सेंट जेम्स स्क्वायर
10 व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट
शहर मॉनमाउथ
राष्ट्र वेल्स
पदनाम ग्रेड द्वितीय सूचीबद्ध

सेंट जेम्स हाउस (अंग्रेज़ी: St James House) मॉनमाउथ, मॉनमाउथशायर, वेल्स में एक ग्रेड द्वितीय सूचीबद्ध इमारत है।[1] यह ऐतिहासिक सेंट जेम्स स्क्वायर में मध्यकालीन नगर दीवारों के भीतर मौजूद है। जबकि घर पर वर्तमान समय में आकर्षक 18 वीं सदी का अगवाड़ा है, परन्तु मूलतः इस घर ने बरगेज मकान के रूप में जन्म लिया था। इसके अलावा घर के पीछे खुदाई में एक भट्ठा होने के सबूत मिले हैं, जिसमें मध्यकालीन व मध्ययुग के बाद के समय के मिट्टी के बर्तनों के अवशेष पाए गएँ हैं। वर्ष 2010 में सेंट जेम्स स्क्वायर में हुए पुरातात्विक उत्खनन में पहली बार मॉनमाउथ शहर में मध्यपाषाण काल की बस्ती होने के प्रमाण मिलें हैं।[2] सेंट जेम्स हाउस के हाल ही के निवासियों में मॉनमाउथ स्कूल के बोर्डिंग छात्र शामिल हैं।[3]

अवस्थिति[संपादित करें]

सेंट जेम्स हाउस व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट के पूर्वी छोर पर स्थित है जहाँ यह सड़क तिकोने सेंट जेम्स स्क्वायर को घेरने वाले गोल चक्कर पर जा कर खत्म हो जाती है। इमारत चौराहे की उत्तरी दिशा में स्थित है, जहाँ 2009 में पुरातात्विक खुदाई की गई थी। आधुनिक समय के कुछ मानचित्रों में व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट का पूर्वी हिस्सा, जो मोंक स्ट्रीट के साथ प्रतिच्छेद से सेंट जेम्स स्क्वायर को घेरने वाले गोल चक्कर पर जा कर खत्म होता है, उसे भी सेंट जेम्स स्क्वायर के हिस्से के तौर पर ही संदर्भित किया जाता है, इस प्रकार व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट पर स्थित कुछ इमारतों के दो पते है। इसी प्रकार सेंट जेम्स हाउस के भी दो पते हैं: 10 सेंट जेम्स स्क्वायर और 10 व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट।[4]

डिजाइन[संपादित करें]

सेंट जेम्स हाउस को 27 जून 1952 को ग्रेड द्वितीय श्रेणी की इमारत का दर्जा प्राप्त हुआ था। तीन मंजिला इस इमारत पे अठारहवीं सदी का अगवाड़ा है। इसका बहारी हिस्सा लाल ईंटों से बना हुआ है। नीचे की मंजिलों की बे खिड़कियां आयताकार है जबकि सबसे ऊपर की मंजिल की वर्गाकार। एक अपवाद पहली मंजिल पे है जहाँ कि बीच की एक खिड़की बाकि सभी खिड़कियों से लंबी और ऊपर से गोलाकार है। दरवाजे के ऊपर फैन्लाईट (अर्धवृत्त आकार की खिड़की) है। घर के अंदर सत्रहवीं सदी का थोड़ा बहुत प्लास्टर का काम किया हुआ है।[5]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "St. James's House, Monmouth". britishlistedbuildings.co.uk ब्रिटिश लिस्टिड बिल्डिंगस्. मूल से 5 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 जून 2012.
  2. सिओन मोर्गन (8 नवम्बर 2010). "Monmouth's meeting the ancestors from more than 10,000 years ago". वेल्स ऑनलाइन. अभिगमन तिथि 7 जून 2012.
  3. "The Heart Project". monmouthschool.org. मॉनमाउथ स्कूल. मूल से 13 मई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 जून 2012.
  4. जॉन न्युमैन (11 मार्च 2000). Gwent/Monmouthshire. येल युनिवर्सिटी प्रेस. पृ॰ 408. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-300-09630-9. अभिगमन तिथि 7 जून 2012.
  5. "Walking in Monmouth, Monmouthshire and The Wye Valley". monmouth.org.uk. मूल से 12 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 जून 2012.