सूरज बड़जात्या

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सूरज बड़जात्या

सूरज बड़जात्या हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं।

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

सूरज बड़जात्या हिंदी फिल्मों के मशहूर फिल्म निर्देशक,निर्माता, पटकथा लेखक हैं। सूरज की फिल्मों की खास बात यह होती है उनकी फिल्म के मेन हीरो का नाम प्रेम होता है।

पृष्ठभूमि सूरज बडजात्या का जन्म 22 फरवरी 1964 में मुंबई में जैन परिवार में हुआ था।

पढाई सूरज बडजात्या ने अपनी शुरुआती पढाई सेंट मेरी स्कूल मुंबई और सिंधियां स्कूल ग्वालियर से ग्रहण की है।

शादी सूरज बडजात्या की शादी विनीता से हुई है। उनके तीन बच्चे हैं।

करियर सूरज बडजात्या ने अपने करियर की शुरुआत साल 1989 में सुपरहिट फिल्म मेने प्यार किया से की थी। इस फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री मुख्य भूमिका में नजर आये थे। यह फिल्म उस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक फिल्म थी। इस फिल्म के सलमान को कई पुरुस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। उसके बाद उन्होंने फिर सलमान खान को लेकर फिल्म हम आपके हैं कौन बनाई। इस फिल्म ने उस समय कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। या यूं कहे यह फिल्म उस दौर सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट थी। इस फिल्म में सलमान खान माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में नजर आये थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म फिल्म मैं प्रेम की दीवानी हूँ निर्देशित की इस फिल्म में मुख्य भूमिका में ऋतिक रोशन,करीना कपूर और अभिषेक बच्चन नजर आये थे। लेकिन उनकी यह फिल्म उनकी पुरनी फिल्मों जितना बॉक्स-ऑफिस पर कारोबार करने में असफल साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने शाहिद कपूर और अमृता राव को लेकर फिल्म विवाह निर्देशित की। इस फिल्म में दर्शकों को शाहिद का शांत स्वाभाव काफी पसंद आया।साथ ही फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई भी की थी। एक लम्बे अरसे के बाद सूरज फिर से सलमान के साथ फिल्म प्रेम रत्न धन पाओ फिल्म का निर्देशन कर रहें हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ सोनम कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएँगी।

प्रमुख फिल्में[संपादित करें]

बतौर निर्देशक[संपादित करें]

वर्ष फ़िल्म टिप्पणी
१९९४ हम आपके हैं कौन
१९९९ हम साथ साथ हैं
१९८९ मैंने प्यार किया
२००६ विवाह
२०१५ प्रेम रतन धन पायो

नामांकन और पुरस्कार[संपादित करें]

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]