सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(सुल्तानपुर से अनुप्रेषित)
सुलतानपुर
Sultanpur
{{{type}}}
सुलतानपुर रेलवे स्टेशन
सुलतानपुर रेलवे स्टेशन
सुलतानपुर is located in उत्तर प्रदेश
सुलतानपुर
सुलतानपुर
उत्तर प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 26°15′54″N 82°04′23″E / 26.265°N 82.073°E / 26.265; 82.073निर्देशांक: 26°15′54″N 82°04′23″E / 26.265°N 82.073°E / 26.265; 82.073
देश भारत
प्रान्तउत्तर प्रदेश
ज़िलासुलतानपुर ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल1,07,640
भाषा
 • प्रचलितहिन्दी, अवधी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड228001

सुलतानपुर (Sultanpur) / स्थानीय भाषा सुलतापुर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद सुलतानपुर में स्थित एक नगर है। यहां जनपद का मुख्यालय भी है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

यह शहर गोमती नदी के किनारे स्थित है जिसके उत्तर में राम नगरी प्रशासनिक केंद्र अयोध्या पू. मे सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी दा.में शिक्षा केंद्र संगम नगरी प्रयागराज,पश्चिम मे तत्कालिक राजधानी लखनऊ के मध्य|भगवान राम की नगरी अयोध्या मंडल मे स्थित एक प्राचीनतम धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी रही है जो अपनी वार्षिक भव्य दुर्गापूजा (कोलकत्ता के बाद) ऐतिहासिक कल्प वृक्ष, धोपाप जहां भगवान राम रावण बध के बाद अपने पाप धोए भगवान हनुमान जी का बिजेठुआ धाम, लोहरामऊ देवी दुर्गा मां का विशाल सिद्ध मन्दिर के साथ तमाम ऐतिहासिक स्थल को समेटे हुए शहर सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ से १३५ किलोमीटर पूर्व में है।इस जनपद का प्रारंभिक नाम कुशभवनपुर था मुस्लिम शासन काल मे खिलजी वंश के सुल्तानो ने भर(भारशिव नागवंश)राजवंश के प्रसिद्ध राजा नन्द कुंवर राजभर की धोखे से हत्या कर दिए और कुशभवनपुर का नाम बदलकर सुल्तानपुर कर दिया ।

जनसंख्या[संपादित करें]

2011 की भारतीय जनगणना के अनुसार, सुल्तानपुर की कुल जनसंख्या 107,640 थी, जिसमें 56,420 पुरुष और 51,220 महिलाएं थीं। 0 से 6 वर्ष के आयु वर्ग के भीतर जनसंख्या 11,647 थी। सुल्तानपुर में साक्षरों की कुल संख्या 84,080 थी, जो 81.5% पुरुष साक्षरता और 74.4% महिला साक्षरता के साथ जनसंख्या का 78.1% थी। सुल्तानपुर की 7+ आबादी की प्रभावी साक्षरता दर 87.6% थी, जिसमें पुरुष साक्षरता 91.6% और महिला साक्षरता दर 83.2% थी। अनुसूचित जाति की आबादी 7,706 थी। सुल्तानपुर में 2011 में 17,954 घर थे।[3]

शिक्षण संस्थान[संपादित करें]

  • कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान
  • जनता इंटर कॉलेज कुंदाभैरोपुर सुल्तानपुर
  • गनपत सहाय पीजी कॉलेज सुल्तानपुर।
  • संत तुलसीदास पीजी कॉलेज सुल्तानपुर।
  • नेशनल इण्टर कॉलेज कादीपुर सुल्तानपुर
  • सीएल इण्टर कॉलेज छीतेपट्टी सुल्तानपुर
  • श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, सुल्तानपुर।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
  2. "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
  3. "Census of India: Sultanpur". www.censusindia.gov.in. अभिगमन तिथि 20 नवम्बर 2019.