सुरेश ओबेरॉय
| सुरेश ओबेरॉय | |
| 220px सुरेश ओबेरॉय |
|
| जन्म नाम | शुरेश ओबेरॉय[1] |
| जन्म | 17 दिसम्बर 1946 [2] |
| जन्मस्थान | क्वेटा, ब्रिटिश भारत[3] |
| व्यवसाय | अभिनेता |
सुरेश ओबेरॉय हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। इनका जन्म 17 दिसंबर 1946[2] को ब्रिटिश भारत के क्वेटा[3] (वर्तमान पाकिस्तान में) में 'विशाल कुमर ओबेरॉय'[1] नामसे एक हिन्दू खत्री परिवार में हुआ| भारत के विभाजन के बाद पिता आनंद सरूप ओबेरॉय व माता करतार देवी के साथ अमृतसर से होते हैदराबाद पहुंचे|
हिंदी फिल्म जगत में इन्होने चरित्र अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है| इसका उदहारण फिल्म मिर्च मसाला में दिया, जिसपर इन्हें सन 1987 का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार दिया गया|
ये रूमानी एवं दार्शनिक कविता (शायरी, उर्दू में) का पठन व लेखन में भी रुचि रखते है| यदि आप इनसे किसी पंक्ति कहने में चूके तो उसे सुधार, उसके लेखक का नाम भी बता देते है|[4] फिल्म यादों का मौसम का गीत "दिल में फिर तेरी यादों का मौसम" में गायिका अनुराधा पौडवाल के साथ कुछ पंक्तियाँ सुनाकर इसका परिचय दिया है|[5]
इसके अतिरिक्त मधुर व स्पष्ट स्वर के कारण ये कुछ एक कार्यक्रम व फिल्मों में सूत्रधार का भूमिका निभाये है| फ़िल्म अशोका (2001) के ये सूत्रधार थे| ज़ी टीवी कार्यक्रम 'जीना इसी का नाम है' के संचालक भी थे|
अनुक्रम |
व्यक्तिगत जीवन [संपादित करें]
प्रमुख फिल्में [संपादित करें]
नामांकन और पुरस्कार [संपादित करें]
| पुरस्कार | फ़िल्म | पात्र | वर्ष | स्थिति |
|---|---|---|---|---|
| * राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार | ||||
| सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार | मिर्च मसाला | मुखी | 1987 | जीता |
| * फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार | ||||
| सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार | घर एक मंदिर | रहीम | 1985 | नामित |
| लावारिस | राम सिंह | 1982 | नामित | |
| * बंगाल फ़िल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन पुरस्कार | ||||
| सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार | मिर्च मसाला | मुखी[6] | 1988 | जीता |
संदर्भ [संपादित करें]
- ↑ 1.0 1.1 "सुरेश ओबेरॉय जीवनी". बॉलीवुड ड्रामा. http://www.bollywooddrama.com/actor/suresh-oberoi/.
- ↑ 2.0 2.1 "पिता के जन्मदिन पर विवेक ओबेरॉय की विशेष भेंट". http://entertainment.oneindia.in/bollywood/news/2010/vivek-oberoi-suresh-oberoi-birthday-171210.html.
- ↑ 3.0 3.1 "शहर में सुरेश ओबेरॉय की भेंट". दि ट्राइब्यून. 28 दिसंबर 2000. http://www.tribuneindia.com/2000/20001228/ldh1.htm.
- ↑ "सुरेश ओबेरॉय की जीवनी". गोमोलो. 11 अक्तूबर 2008. http://www.gomolo.in/People/PeopleBiographyUser.aspx?pplid=14723&bioID=751138.
- ↑ "सुरेश ओबेरॉय के गाने". गोमोलो. http://www.gomolo.in/People/songlist.aspx?pplid=14723.
- ↑ 1988 बंगाल फ़िल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन पुरस्कार