सुएज़ की खाड़ी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सुएज़ की खाड़ी
सुएज़ की खाड़ी is located in पृथ्वी
सुएज़ की खाड़ी
सुएज़ की खाड़ी
स्थानमिस्र
निर्देशांक28°45′N 33°00′E / 28.750°N 33.000°E / 28.750; 33.000निर्देशांक: 28°45′N 33°00′E / 28.750°N 33.000°E / 28.750; 33.000
अधिकतम लम्बाई314 कि॰मी॰ (195 मील)
अधिकतम चौड़ाई32 कि॰मी॰ (20 मील)
औसत गहराई40 मी॰ (130 फीट)
अधिकतम गहराई70 मी॰ (230 फीट)

सुएज़ की खाड़ी (अरबी: خليج السويس‎, ख़लीज अल​-सुवेईस; अंग्रेज़ी: Gulf of Suez) लाल सागर के उत्तरी भाग में सीनाई प्रायद्वीप के पश्चिम में और मिस्र की मुख्यभूमि के पूर्व में स्थित एक खाड़ी है। इस खाड़ी के बीच की काल्पनिक रेखा एशिया और अफ़्रीका के महाद्वीपों की विभाजन रेखा मानी जाती है।[1] खाड़ी के उत्तरी अंत पर मिस्र का सुएज़ शहर और सुएज़ नहर में प्रवेश करने का रास्ता है।

भूगोल[संपादित करें]

सुएज़ की खाड़ी लाल सागर का पश्चिमोत्तरी बाज़ू है। सीनाई प्रायद्वीप लाल सागर के इस भाग को दो काँटों में विभाजित करता है - पश्चिम वाला सुएज़ की खाड़ी है और पूर्वी वाला अक़ाबा की खाड़ी कहलाता है। सुएज़ की खाड़ी की गहराई अधिकतर स्थानों पर ५० से ७० मीटर की है।[2] खाड़ी के लाल सागर वाले मुख को जुबाल जलडमरू (Strait of Jubal) कहते हैं और यहाँ शदवान (شدوان‎‎, Shadwan) नामक एक द्वीप स्थित है।[3]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "USGS Open File Report OF99-50-A Red Sea Basin Province (Province Geology)". मूल से 11 मार्च 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अक्तूबर 2012.
  2. The Evolution of Human Populations in Arabia: Paleoenvironments, Prehistory and Genetics, pp. 17, Springer, 2009, ISBN 978-90-481-2718-4, ... In the north it divides into two branches on either side of the Sinai peninsula, the relatively shallow (50–70 m) Gulf of Suez to the west, and the narrower and deeper (250–1,800 m) Gulf of Aqaba to the east ...
  3. The Egyptian Red Sea: A Diver's Guide, Eric Hanauer, pp. 151, Aqua Quest Publications, Inc., 1988, ISBN 978-0-922769-04-9, ... Shadwan, the largest island in the Strait of Gubal, is seldom dived. Due to its strategic location in the mouth of the Gulf of Suez, it was a military outpost during the wars with Israel ...