सुंदरलाल पटवा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सुन्दरलाल पटवा

पद बहाल
20 जनवरी 1980 – 17 फ़रवरी 1980
उत्तरा धिकारी अर्जुन सिंह

पद बहाल
5 मार्च 1990 – 15 दिसम्बर 1992

जन्म 11 नवम्बर 1924
कुकड़ेश्वर, मनासा, नीमच
मृत्यु 28 दिसम्बर 2016(2016-12-28) (उम्र 92)
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
धर्म जैन धर्म

सुन्दरलाल पटवा (११ नवम्बर १९२४ - २८ दिसम्बर २०१६) एक भारतीय राजनेता थे। वे दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे।

जीवन परिचय[संपादित करें]

सुंदरलाल पटवा का जन्म मध्य प्रदेश के नीमच जिले के कुकड़ेश्वर गांव में 11 नवंबर 1924 को हुआ था।

1941 से इन्‍दौर राज्‍य प्रजा मण्‍डल एवं 1942 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। उसके बाद 1947 से 1951 तक संघ प्रचारक एवं 1948 से संघ आंदोलन में सात माह जेल यात्रा भी की। 1951 में जनसंघ की स्‍थापना के साथ ही इसके सक्रिय कार्यकर्ता रहे। 1957 से 1967 तक विधान सभा सदस्‍य एवं विरोधी दल के मुख्‍य सचेतक रहे। 1967 से 1974 तक जिला सहकारी बैंक के अध्‍यक्ष रहे। 1975 में म.प्र. जनसंघ के महामंत्री बने। आपातकाल के दौरान 27 जून, 1975 से 28 जनवरी, 1977 तक मीसा बंदी के रूप में जेल में रहे।

वे 20 जनवरी, 1980 से 17 फरवरी, 1980 तक पहली बार मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री बने। उसके बाद सन 1990 के विधान सभा चुनाव में सदस्‍य निर्वाचित हुए एवं 5.3.1990 से 15.12.1992 तक मुख्‍यमंत्री रहे। 1993 में पुन: विधान सभा सदस्‍य के लिए निर्वाचित हुए। 1997 में छिंदवाड़ा से लोकसभा उपचुनाव में विजयी और वाजपेयी सरकार में दो साल मंत्री भी रहे।

राजनीतिक यात्रा[संपादित करें]

  • 1957-67, 1977–97 और 1998 : मध्यप्रदेश विधानसभा में तीन बार विधायक रहे
  • 1957-67 : विधानसभा में विपक्षी दल के चीफ व्हीप
  • 1975 : मध्यप्रदेश से जनसंघ के महासचिव,
  • 1980-85 : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष
  • 1990 मार्च से 1992 दिसंबर तक दूसरी बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने
  • 1986 : मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष
  • 1997 : 11वीं लोकसभा में सांसद बने
  • 1999 : 13वीं लोकसभा में दूसरी बार सांसद बने (संसदीय क्षेत्र होशंगाबाद)
  • 13 अक्टूबर 1999 से 30 सितंबर 2000 तक केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रहे
  • 30 सितंबर 2000 से 7 नवंबर 2000 तक केंद्रीय रसायक और उर्वरक मंत्री रहे
  • 7 नवंबर 2000 से 1 सितंबर 2001 तक केंद्रीय खनन मंत्री रहे।