साहित्य संगीत कला २०१०

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(साहित्य संगीत कला 2010 से अनुप्रेषित)

इन्हें भी देखें 2010 भारत 2010 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 2010 साहित्य संगीत कला 2010 खेल जगत 2010

घटनाएँ[संपादित करें]

जनवरी[संपादित करें]

  • 11 जनवरी- अभिनेता अमिताभ बच्चन को फ़िल्म 'पा' में बेहतरीन अदाकारी के लिए '16वें स्टार स्क्रीन अवार्ड्स' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया जबकि सबसे बेहतरीन फ़िल्म का अवॉर्ड 'थ्री इडियट्स' को मिला। 'पा' में अमिताभ बच्चन की माँ का किरदार निभाने वाली विद्या बालन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री कापुरस्कार दिया गया सर्वश्रेष्ठ जोड़ी का पुरस्कार भी अमिताभ और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को मिला।
  • 19 जनवरी- लॉस एंजिल्स के बेवरली हिल्टन होटल में आयोजित हॉलिवुड के गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों में निर्देशक जेम्स कैमरन की फ़िल्म अवतार ने 'सर्वश्रेष्ठ ड्रामा' और 'सर्वश्रेष्ठ निर्देशन' के लिए पुरस्कार जीता।
  • 20 जनवरी- गुरुदत्त की फिल्मों 'चौदहवीं का चाँद', 'कागज के फूल' और 'साहब बीवी और गुलाम' आदि को फिल्माने वाले सिनेमेटोग्राफर वीके मूर्ति को वर्ष 2008 के प्रतिष्ठित दादासाहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया। 1969 में शुरु हुए दादासाहब फाल्के पुरस्कार पहली बार किसी सिनेमेटोग्राफर को दिया गया।
  • 24 जनवरी- वर्ष 2008 के लिए 56वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। बांग्ला फिल्म 'अंतहीन' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, मराठी अभिनेता उपेंद्र लिमये को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। श्रीबाला को तमिल फिल्म 'नान कादाउद' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार के लिए चुना गया। फरहान अख्तर की फिल्म 'रॉक ऑन' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
  • 26 जनवरी- बॉक्स आफिस पर सोमवार को 'अवतार' की कमाई टाइटैनिक की 1.843 अरब डॉलर की कमाई को पार कर गई।

फरवरी[संपादित करें]

  • 15 फरवरी- जयपुर घराने की कथक नृत्यागंना प्रेरणा श्रीमाली को 2009 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • 16 फरवरी-
    • हिन्दी के प्रसिद्ध कवि कैलाश वाजपेयी, मैथिली के दिवंगत कथाकार मनमोहन झा तथा अंग्रेजी के लेखक चतुर्वेदी बद्रीनाथ समेत २३ लोगों को वर्ष २००९ के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गुजराती के लेखक शिरीष जे. पंचाल ने यह पुरस्कार लेने से मना कर दिया। राज्यसभा सांसद एवं प्रसिद्ध हिन्दी अनुवादक वाई लक्ष्मी प्रसाद को तेलुगू साहित्य के लिये यह पुरस्कार दिया गया।
    • शास्त्रीय गायक पंडित जसराज, वरिष्ठ फिल्म अभिनेता डा श्रीराम लागू और नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति तथा कर्नाटक संगीत के तीन प्रसिद्ध व्यक्तियों कुल छः व्यक्तियों को उनके संगीत नाटक और नृत्य में योगदान के लिए प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी फैलो (अकादमी रत्न) प्रदान करने की घोषणा की गई।

मार्च[संपादित करें]

  • 2 मार्च- सिडनी गे ऐण्ड लेस्बियन मार्डी ग्रास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पांच हज़ार से अधिक लोगों ने सिडनी ओपेरा हाउस के सामने सीढ़ियों पर अपने कपड़े उतारकर स्पेंसर ट्यूनिक नामक अमेरिकी फोटोग्राफर के लिए पोज़ किया।
  • 7 मार्च- अब तक की सबसे महंगी फिल्म अवतार के लिए रिक कार्टर, रॉबर्ट स्ट्रॉमबर्ग और किम सिंक्लेयर ने 82वें एकेडमी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन का पुरस्कार हासिल किया। सैंडी पॉवेल को फिल्म 'यंग विक्टोरिया' के लिए सर्वश्रेष्ठ वस्त्र डिजायनर का ऑस्कर पुरस्कार हासिल हुआ। पावेल का यह तीसरा ऑस्कर पुरस्कार है। इससे पहले वह 'शेक्सपियर इन लव' और 'द एवियेटर' के लिए ऑस्कर पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं। 82 वें एकेडमी अवार्ड में कैथरीन बिगिलो 'द हर्ट लॉकर' के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑस्कर अवार्ड जीतकर ऑस्कर जीतने वाली पहली महिला निर्देशक बनी।
  • 17 मार्च- हिन्दी के यशस्वी कथाकार अमरकांत व्यास सम्मान के लिए चुने गए।
  • 31 मार्च- के.के. बिड़ला फाउंडेशन की ओर से एक लाख रुपये राशि का 2009 का 19वां बिहारी पुरस्कार सुप्रसिद्ध हिंदी कवि हेमंत शेष को 'भारतीय ज्ञानपीठ' से प्रकाशित उनके कविता संग्रह 'जगह जैसी जगह' के लिए देने की घोषणा की गई।
  • 21 फरवरी-
    • ब्रिटेन में दिए जाने वाले प्रतिष्ठित बाफ्टा पुरस्कार में इस वर्ष इराक़ में बम निष्क्रिय करने वालों पर बनी फ़िल्म 'द हर्ट लॉकर' को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया। ब्रिटेन के ही कोलिन फर्थ को उनकी फ़िल्म 'ए सिंगल मैन' में तथा अभिनेत्री कैरी मुलिगन को उनकी फ़िल्म 'एन एजुकेशन' के लिए अभिनय के लिए पुरस्कृत किया गया।
    • रोमन पोलंस्की को बर्लिन फिल्म महोत्सव में उनकी नई फिल्म द घोस्ट राइटर के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सिल्वर बीयर पुरस्कार मिला। वर्ष 1977 में एक नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में स्वीट्जरलैंड में नजरबंदी झेल रहे पोलंस्की का पुरस्कार नकी तरफ से एलेन सर्दे ने ग्रहण किया।
  • 23 फरवरी- भारत के मशहूर चित्रकार एम एफ हुसैन को कतर की नागरिकता प्रदान कर दी गई।
  • 27 फरवरी- मुंबई में आयोजित 55वें आइडिया फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह में डायरेक्टर राजकुमार हिरानी और प्रड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा के '3 इडियट्स' बेस्ट फिल्म समेत कई शशि कपूर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अबार्ड दिया गया।

अप्रैल[संपादित करें]

  • 12 अप्रैल- ब्रिटिश-भारतीय लेखक राणा दासगुप्ता को महागाथा सोलो के लिए 2010 का कॉमनवैल्थ राइटर्स पुरस्कार देने की घोषणा की गई। आस्ट्रेलियाई ग्लेंडा गेस्ट के 'सिडॉन रॉक' को यहां हुए पुरस्कार के ग्रांड फिनाले में 'श्रेष्ठ पहली पुस्तक' का अवार्ड मिला।
  • 19 अप्रैल- तीन भारतीय फिल्मों बौद्धिसत्व, एक ठो चांस और सलुन ने 43वें वार्षिक वर्ल्डफेस्ट ह्यूस्टन इंटरनेशनल फिल्म एंड वीडियो फेस्टीवल में रेमी पुरस्कार जीता।
  • 21 अप्रैल- लघु कथाओं और बिदेशिया शैली के नाटकों के लिए प्रसिद्ध हिंदी के कथा लेखक ऋषिकेश सुलभ (55) को उनके कथा संग्रह 'वसंत के हत्यारे' के लिए वर्ष 2010 के अंतरराष्ट्रीय इंदु शर्मा कथा सम्मान के लिए चुना गया।
  • 30 अप्रैल- हिन्दी चलचित्रों के सदाबहार अभिनेता देव आनंद को शुक्रवार को मुंबई में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से तथा प्राण को "फाल्के आइकॉन" से सम्मानित किया गया।

मई[संपादित करें]

  • 5 मई- स्पेन के महान चित्रकार पाब्लो पिकासो की 1932 में बनाई गई न्यूड, ग्रीन लीव्स ऐंड बस्ट नाम की पेंटिंग की बोली अबतक के किसी भी कलाकृति से अधिक 10.6 करोड़ डॉलर लगाई गई।
  • 19 मई- जामिया मिलिया इस्लामिया के हिंदी विभाग के दो कार्यरत प्रोफेसरों और एक अवकाश प्राप्त प्रोफसर को हिंदी अकादमी की ओर से साल 2009-10 के पुरस्कार दिए गए। 'सात आसमान' और 'जिने लाहौर नई देख्या' के रचनाकार प्रोफसर सैयद असगर वजाहत को सर्वश्रेष्ठ नाटक सम्मान और 'झिनि-झिनि बिनि चदरिया' के रचनाकार प्रोफेसर अब्दुल बिस्मिल्लाह को साहित्य सम्मान दिया गया।
  • 20 मई- दिवंगत लेखक जे जी फेरल को उनके उपन्यास 'ट्रबल्स' के लिए बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ब्रिटेन का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पहली बार किसी दिवंगत लेखक को दिया गया। 40 साल पहले प्रकाशित इस उपन्यास को 'द लास्ट बुकर' पुरस्कार 1970 के दशक की पुस्तकों की श्रेणी में दिया गया।
  • 23 मई- कान्स फ़िल्म समारोह में अपिचातपॉन्ग वीरासेताकुल द्वारा निर्देशित थाईलैंड की फ़िल्म अंकल बोनमी हू कैन रिकॉल हिज़ पास्ट लाइव्स को सबसे बड़े पुरस्कार 'पाम ड'ओर' से सम्मानित किया गया।
  • 25 मई- बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और मैक्सिकन ब्यूटी बारबरा मोरी द्वारा अभिनीत फिल्म काइट्स बॉलीवुड की पहली ऎसी फिल्म बन गई है जिसने उत्तरी अमेरिका की शीर्ष दस फिल्मों की श्रेणी में जगह बनाई है। इस श्रेणी में 10 वें स्थान पर रही निर्माता राकेश रोशन द्वारा निर्मित और रिलायंस बिग पिक्चर्स द्वारा प्रदर्शित काइट्स ने 21-23 मई के बीच दस लाख डॉलर की कमाई की।
  • 26 मई- 2010 का फ्रेंच ओपन पोस्टर भारत की कलाकार 64 साल की नलिनी मालानी ने बनाया है। रोलां गैरां 2010 लिखा हुआ यह पोस्टर एक महिला टेनिस खिलाड़ी का है जिसके आस पास कईं सुनहरी तितलियां हैं।

जून[संपादित करें]

देखें जून २०१०

जुलाई[संपादित करें]

अगस्त[संपादित करें]

सितंबर[संपादित करें]

अक्टूबर[संपादित करें]

नवंबर[संपादित करें]

18 नवम्बर को प्रसिद्ध कवयित्री डॉ॰ वर्षा सिंह को बुन्देली लोक कला संगम संस्थान, झांसी की ओर से पांच हजार रुपए की नगद राशि, प्रशस्तिपत्र एवं स्मृतिचिन्ह के रूप में प्रतिष्ठित ‘गुरदी देवी सम्मान’प्रदान किया गया।

दिसम्बर[संपादित करें]

16 दिसम्बर 2010 को लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ॰ सुश्री शरद सिंह को शाल-श्रीफल सहित प्रशस्तिपत्र एवं ग्यारह हजार रुपए की सम्मान राशि प्रदान करते हुए ‘पं. रामानन्द तिवारी स्मृति प्रतिष्ठा सम्मान-वर्ष 2008’ से अलंकृत किया गया।

अज्ञात तारीख़ की घटनाएँ[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]