साल्सेट, गोवा
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| साल्सेट साष्टी |
|
| — तालुक — | |
|
|
|
| निर्देशांक: (निर्देशांक ढूँढें) | |
| समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |
| देश | |
| राज्य | गोवा |
| ज़िला | दक्षिण गोवा |
साल्सेट या सैल्सेट (कोंकणी: साष्टी), भारत के राज्य गोवा के दक्षिण गोवा जिले का एक तालुक है। इसका प्रशासनिक मुख्यालय मडगांव है। स्थानीय मान्यता के अनुसार यह क्षेत्र, छियासठ गांवों के मिलकर बना है, इसीलिए इसका नाम साष्टी पड़ा है हालांकि, साल्सेट के विपरीत साष्टी क्षेत्र में मुरगांव तालुक भी शामिल है। साल्सेट के छ: कोमुनीदाद या ग्राम सहकारी संघ (कोंकणी: गांवकारी) हैं जिनके नाम है: राया, मडगांव, लौटोलिम, कर्टोरिम, वेरना और बेनौलिम है जबकि क्वेलोसिम, मुरगांव का कोमुनीदाद है। साल्सेट पूर्व में संगेम तालुक, पश्चिम में अरब सागर, उत्तर में तिस्वाड़ी और पोंडा तालुकाओं और दक्षिण में कानकोना और क्यूपेम तालुकाओं से घिरा है।