सादत हसन मंटो

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
सादत हसन मंटो
220px
जन्म 11 मई, 1912
शमराला, पंजाब
मृत्यु जनवरी 18, 1955(1955-01-18) (उम्र 42)
लाहौर, पंजाब Flag of Pakistan.svg पाकिस्तान
व्यवसाय कहानी लेखक, पटकथा लेखक
कार्यकाल 1934-1955

सादत हसन मंटो (11 मई, 1912 – 18 जनवरी, 1955) उर्दू लेखक थे, जो अपनी लघु कथाओं, बू, खोल दो, ठंडा गोश्त और चर्चित टोबा टेकसिंह के लिए प्रसिद्ध थे। कहानीकार होने के साथ-साथ वे फिल्म और रेडिया पटकथा लेखक और पत्रकार भी थे। अपने छोटे से जीवनकाल में उन्होंने बाइस लघु कथा संग्रह, एक उपन्यास, रेडियो नाटक के पांच संग्रह, रचनाओं के तीन संग्रह और व्यक्तिगत रेखाचित्र के दो संग्रह प्रकाशित किए।

कहानी में अश्लीलता के आरोप की वजह से मंटो को छह बार अदालत जाना पड़ा था, जिसमें से तीन बार पाकिस्तान बनने से पहले और बनने के बाद, लेकिन एक भी बार मामला साबित नहीं हो पाया। इनके कुछ कार्यों का दूसरी भाषाओं में भी अनुवाद किया गया है।