सात्राप

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
रुद्रदमन का सिक्का, जो पश्चिमी सात्राप कहलाने वाले गुजरात-राजस्थान क्षेत्र के शक राजाओं में से एक था

सात्राप या क्षत्राप (फ़ारसी: ساتراپ‎, Satrap) प्राचीन ईरान के मीदि साम्राज्य और हख़ामनी साम्राज्य के प्रान्तों के राज्यपालों को बुलाया जाता था। इस शब्द का प्रयोग बाद में आने वाले सासानी और यूनानी साम्राज्यों ने भी किया। आधुनिक युग में किसी बड़ी ताक़त के नीचे काम करने वाले नेता को कभी-कभी अनौपचारिक रूप से 'सात्राप' कहा जाता है। किसी सात्राप के अधीन इलाक़े को सात्रापी (satrapy) कहा जाता था।[1]

शब्दोत्त्पत्ति[संपादित करें]

'सात्राप' शब्द अवस्ताई भाषा और प्राचीन फ़ारसी भाषा के 'ख़्षथ़्रपावन' (xšaθrapāvan) शब्द से आया है (इसमें 'ख़' के उच्चारण और 'थ़' के उच्चारण पर ध्यान दें)। इस शब्द में 'ख़्षथ़्र' संस्कृत के सजातीय शब्द 'क्षेत्र' से मिलता-जुलता है। 'पावन' शब्द का अर्थ प्राचीन फ़ारसी में 'रक्षा करने वाला' होता है, जो संस्कृत के 'पालन' (रक्षक) शब्द से और 'पावन' (शुद्ध करने वाला) शब्द दोनों से मिलता है। 'ख़्षथ़्रपावन' समय के साथ परिवर्तित हो गया - 'ख़्षथ़्र' ('क्षेत्र') तो 'शहर' बन गया और 'पावन' ('पाल') 'बान' या केवल 'प' बन गया। इस से यह शब्द 'सात्राप' के रूप में और 'शहरबान' के रूप में मिलता है, जिसका संस्कृत में 'क्षेत्रपाल' बराबरी का शब्द होता। प्राचीन फ़ारसी में इसके जैसी 'शोइथ़्रापैती' उपाधि भी मिलती है, जिसका संस्कृत अनुवाद 'क्षेत्रपति' सरल है और ठीक यही उपाधि छत्रपति शिवाजी के लिए प्रयोग होती है।[2]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Foreign influence on ancient India, Krishna Chandra Sagar, Northern Book Centre, 1992, ISBN 978-81-7211-028-4, ... The satraps were a kind of subordinate rulers with a varying degree of political importance. The term 'satrap' is the Hellenised form of the old Persian Kshathrapavan (meaning protector of the realm) Indianized into 'Kshatrap' ...
  2. A concise etymological dictionary of the English language, Walter William Skeat, Clarendon press, 1896, ... Satrap, a Persian viceroy ... Zend (O. Pers.) shoithra-paiti, ruler of a region. - Zend. shoithra, a region; paiti, chief. Cf Skt. kshetra, a field, region; pati, a lord ...