सांडवा

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
सांडवा
—  village  —
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश Flag of India.svg भारत
राज्य राजस्थान
ज़िला चुरु
जनसंख्या 9,328 (2001 के अनुसार )
क्षेत्रफल
ऊँचाई (AMSL)

• 312 मीटर (1,024 फी॰)

Erioll world.svgनिर्देशांक: 27°45′20″N 74°10′24″E / 27.755556, 74.173333 सांडवा, भारत में राजस्थान राज्य के शेखावाटी क्षेत्र में स्थित चुरू जिले की सुजानगढ तहसील का एक कस्बेनुमा गाँव है। यह जयपुर-बीकानेर राजमार्ग पर स्थित है। यह जयपुर से 245, बीकानेर से 125 किमी और दिल्ली से 405 किलोमीटर से किमी दूर है। यह उत्तम स्कूलों और कॉलेजों तथा राजस्थान के प्रसिद्ध पशु मेले के लिए जाना जाता है। यह सुजानगढ तहसील का सबसे बङी ग्राम पंचायत वाला गाँव है। गाँव में हिन्दु व मुस्लिम धर्म के लोग रहते है हिन्दुओं में ब्राह्मण (पारीक, दाधीच, सारस्वत व गौड़), बनिया (जैन व महेश्वरी), राजपूत, जाट, नाई, दर्जी, सुथार, सुनार, लुहार, नायक, मेघवाल, हरिजन आदि व मुस्लिमों में शेख, छींपा, तेली, कलाल, भार्गव आदि जाति के लोग रहते हैं। गाँव के बीचो बीच बङा बाजार है जहां हर प्रकार की सभी आवश्यक वस्तुएँ मिलती है आसपास के करीब ५० छोटे छोटे गाँवो के लोग अपने दैनिक उपयोग की वस्तुएं यहीं से ले जाते हैं इसके अतिरिक्त गाँव में ग्रामपंचायत,पुलीस थाना,पटवारघर,पोस्ट ओफीस,अस्पताल,पशु अस्पताल,बैंक,मीनी बैंक,वनपौधशाला,कृषि उपज मण्डी की शाखा आदि सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। - संतोष कुमार तिवाङी

Sandwa Fort

अनुक्रम

मंदिर [संपादित करें]

  • भगवान सीताराम मंदिर, नोखा रोड
  • भगवान श्री ठाकुरजी मंदिर, दिखनादा बास
  • भगवान श्री हनुमान मंदिर, दिखनादा बास
  • श्री श्याम मंदिर, मुख्य बाजार के नजदीक
  • भगवान शिव मंदिर माहेश्वरी भवन, मुख्य बाजार
  • ब्राह्मणी देवी मंदिर, मुख्य बाजार किले के सामने
  • भगवान श्री श्याम मंदिर (संस्थापक: स्वर्गीय श्री सुरजमलजी देरासरी), मेन रोड
  • बाबा प्रभातीनाथ आश्रम, मुख्य सड़क
  • भगवान हनूमान पूनरासर केलिया धाम , धनेरू रोड
  • बाबा रामदेव मंदिर

अतिथि गृह [संपादित करें]

  • नथमल कठोतीया (पहलवानजी) अतिथि हाउस, नोखा रोड
  • पारीक भवन (निर्माणाधीन) हनुमानजी मंदिर के पास, दिखनादा बास
  • माहेश्वरी भवन, सदर बाजार, चौक
  • ओसवाल सभा भवन, भगवान महावीर मार्ग

सड़कें [संपादित करें]

सांडवा गाँव अच्छी तरह से राजस्थान के लगभग सभी प्रमुख शहरों और राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के साथ साथ सड़कों से जुड़ा हुआ है. राष्ट्रीय राजमार्ग 11B यह बीकानेर और जयपुर को जोड़ता है. सीधी बस सेवा दिल्ली, सूरत, अहमदाबाद, उदयपुर, जोधपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, गंगानगर, हिसार रुड़की, हरिद्वार, इंदौर और कई अन्य शहरों के लिए उपलब्ध है.

स्कूल/कालेज [संपादित करें]

  • सेठ लक्ष्मीनारायण तापडि़या राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय
  • अभिलाषा उच्च माध्यमिक विद्यालय
  • स्वामी केशवानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय
  • राजकिय माध्यमिक विद्यालय (लड़कियां)
  • जशवीर मेमोरीयल उच्च माध्यमिक विद्यालय
  • अभिलाषा टी. टी. कॉलेज, सांडवा
  • जशवीर मेमोरियल कॉलेज, सांडवा
  • जशवीर मेमोरियल टी. टी. कॉलेज, सांडवा
  • आदर्श सरस्वती उच्च् प्राथमिक विद्यालय
  • सनराईज चिल्ड्र्न स्कुल
  • आईटीसीटी कम्प्यूटर सेन्टर (गणपती कम्प्यूटर ऐज्यूकेशन)


प्रमुख व्यक्तित्व [संपादित करें]

  • स्व.श्री ठाकुर मनोहरदास राठौर (ग्राम संस्थापक और गांव के पहले शासक)
  • स्व.श्री नथमल कठोतीया (ब्रिटीश काल के प्रशिद्ध पहलवान)
  • स्व.श्री लक्ष्मीनारायण तापडि़या (प्रशिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी)
  • स्व.श्री रामगोपाल तापडि़या (प्रशिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी)
  • स्व.श्री रामलाल लखोटीया(प्रशिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी)
  • स्व.श्री मुलचंद तापडि़या (प्रशिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी)
  • स्व.श्री चैनरुप तापडि़या (प्रशिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी)
  • स्व.श्री सावंतराम तिवाङी (गांव के पूर्व सरपंच और समाजसेवी)
  • श्री ठाकुर गुमानसिंह राठौड़ (गांव के पूर्व सरपंच और समाजसेवी)
  • श्री सुखराम गोदारा (पूर्व उप सरपंच और समाजसेवी)
  • श्री गोपाल कृष्ण तिवाङी (गांव के सरपंच)
  • श्री ओमप्रकाश हरिजन (गांव के उप सरपंच)
  • श्री प्रहलादराय नाई (सुजानगढ़ पंचायत समिति के ब्लॉक सदस्य)
  • श्री संतोष कुमार तिवाङी (युवा सामाजिक कार्यकर्ता व सर्वप्रथम अपने गांव के विकीपेडिया लेखक)
  • श्री गजानंद बिहानी (युवा सामाजिक कार्यकर्ता व उद्यमी)
  • श्री अमित पारीक (युवा सामाजिक कार्यकर्ता )
  • श्री अशोक कुमार तिवाङी(युवा सामाजिक कार्यकर्ता व उद्यमी)
  • श्री पुनमचंद प्रजापत (युवा सामाजिक कार्यकर्ता व उद्यमी)
  • श्री मुकेश पारीक (युवा सामाजिक कार्यकर्ता व उद्यमी)

बाहरी सूत्र [संपादित करें]