सहायता:ध्यानसूची

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मीडियाविकि के फ़ीचर ध्यानसूची से कोई भी लॉग इन किया हुआ सदस्य किसी पन्ने के उपर "ध्यान" रख सकता है। इससे उन पन्नों की सूची बन जाती है, जिसमें पन्नों (और उनके संबंधित वार्ता पृष्ठ) में किए गए हाल के परिवर्तन की दिखाई देते है। इस तरह आप आपके द्वारा बनाए गए पृष्ठों पर या अन्यथा अपनी रुचि वालो पर नज़र रख सकते कि पन्नों से साथ क्या हो रहा है।

किसी पन्ने को ध्यानसूची में जोड़ने के प्रभाव[संपादित करें]

किसी पन्ने पर ध्यान रखने का मतलब कि उसपर हाल में हुए बदलाव आपकी ध्यानसूची (विशेष:ध्यानसूची) में दिखाई देंगे, उनसे जुड़े वार्ता पृष्ठ में हुए बदलाव भी। क्रियाएँ जो ध्यान दिये जा रहे पन्नों को प्रभावित करेंगे (स्थानांतरण, नया पन्ना बनना, विलोपन, सुरक्षा) ध्यानसूची में भी दिखाई देते है। उदाहरण के लिए, अगर आप किसी पृष्ठ पर ध्यान रख रहे जिसका वार्ता पृष्ठ निर्मित नहीं है, तो जब वो पृष्ठ बनता है तो तब आपको ऐसा ध्यानसूची में दिखाई देगा।

अगर आपकी ध्यानसूची वाला पन्ना नये शीर्षक पर स्थानांतरित किया जाता है, तो नया शीर्षक स्वचालित रूप से आपके ध्यानसूची में जोड़ दिया जाएगा। भले ही पन्ना बाद में वापस स्थानांतरित किया जाता है (यहाँ तक कि यदि नया शीर्षक वाला पृष्ठ हटा दिया गया है), नया शीर्षक पुराने के साथ आपकी ध्यानसूची में रहेगा। जब आप हाल में हुए परिवर्तन देखते हैं, तो आपके द्वारा ध्यान दिये जा रहे पन्नों से संबंधित प्रविष्टियाँ बोल्ड पाठ में दिखाई देती हैं।

गोपनीयता[संपादित करें]

साधारण सदस्य या प्रबंधक आपकी ध्यानसूची में क्या है और कोई कौन सा पृष्ठ देख रहा है, नहीं बता सकते। केवल डेवलपर्स जिनकी उन सर्वरों के पास पहुँच है जहाँ विकिपीडिया का डेटाबेस रखा जाता है, इस तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ध्यान दिये जा रहे पृष्ठों को नियंत्रित करना[संपादित करें]

यह स्क्रीनशॉट दिखाता है कि पन्ना सदस्य के ध्यानसूची में नहीं है। सितारे पर क्लिक करने से वो सूची में पहुँच जाएगा।
इस पन्ने पर सितारा नीला है इंगित करने के लिए कि वो सदस्य की ध्यानसूची में है।

अपनी ध्यानसूची पर पृष्ठों को नियंत्रित करने के मुख्य तीन तरीके हैं:

  1. पृष्ठ के शीर्ष पर टैब: किसी पृष्ठ को देखते वक्त पृष्ठ के शीर्ष पर 'इतिहास देखें' टैब और खोज बॉक्स के बीच सितारा प्रतीक पर क्लिक करें, क्रमशः ध्यानसूची में पृष्ठ को जोड़ने या हटाने के लिये।[1]
    • गैर-मौजूद पृष्ठों पर ध्यान रखना: आप किसी भी पृष्ठ को ध्यानसूची में जोड़ सकते है भले ही सामग्री पृष्ठ या वार्ता पृष्ठ मौजूद न हो। ऐसा करने के लिए, पृष्ठ के यूआरएल पर जाए, या तो सीधे यूआरएल टाइप करके या (टूटे हुए) लिंक का पालन करके।
  2. संपादन बॉक्स के नीचे विकल्प: किसी पृष्ठ को संपादित करते समय, "इस पृष्ठ को ध्यानसूची में डालें" को चयनित या अचयनित करें ('पूर्वावलोकन' बटन के ऊपर)।
  3. पूरी ध्यानसूची संपादित करें: ध्यान दिये जा रहे पन्नों को सीधे देखने या बदलने के लिये ध्यानसूची के सबसे उपर "ध्यानसूची देखें एवं संपादित करें" या " रॉ ध्यानसूची देखें एवं संपादित करें" पर क्लिक करें। पहला विकल्प आपको विशेष:ध्यानसूची सम्पादन पर ले जाएगा जहाँ ध्यान दिये गए पन्ने चेक बॉक्स के साथ सूचीबद्ध होंगे जो किसी पन्ने को हटाने के लिए इस्तेमाल किये जा सकते हैं। दूसरा आपको विशेष:ध्यानसूची/raw पर ले जाएगा जहाँ ध्यान दिये जा रहे पन्नों के साथ पाठ क्षेत्र है। वहाँ प्रति पंक्ति एक शीर्षक है जो पहले नामस्थान संख्या और फिर वर्णानुक्रम अनुसार क्रमबद्ध है। आप सीधे सूची संपादित कर सकते हैं, किसी बाहरी संपादक में कॉपी कर सकते है, या कहीं और बनाई सूची के साथ बदल सकते हैं। डुप्लिकेट स्वचालित रूप से सुरक्षित करने पर निकाल दिये जाते हैं।

अगर आप अपनी वरिताएँ के "ध्यानसूची" टैब में "मेरे द्वारा संपादित किए गए पन्ने मेरी ध्यान सूची में रखें" चेक करते हैं तो जब भी आप कोई पृष्ठ सपादित करेंगे तो "इस पृष्ठ को ध्यानसूची में डालें" चेकबॉक्स हमेशा डिफ़ॉल्ट रूप से चेक किया हुआ होगा। अन्य इसी तरह के विकल्प हैं "मेरे द्वारा बनाए गए पन्ने मेरी ध्यान सूची में रखें", " मेरे द्वारा स्थानांतरित पृष्ठों एवं फ़ाइलों को मेरी ध्यानसूची में जोड़ें", और (पुनरीक्षक के लिये) "मेरे द्वारा पुनरीक्षित पृष्ठ मेरी ध्यानसूची में जोड़ें"।

यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए:

  • क्योंकि कोई भी किसी भी लेख का मालिक नहीं है, जिस लेख को आपने बनाया है या जिसमें योगदान दिया है पर ध्यान रखने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसलिये आपसे ये उम्मीद नहीं की जाती है कि आप ये जाँचते रहे कि क्या आपके संपादन के साथ बर्बरता की गई है, चुनौती दी गई है (उदाहरण के लिए, स्रोतों की कमी के लिए), लेख के वार्ता पृष्ठ पर चर्चा की गई है, इत्यादि। केवल आपसे अपने खुद के वार्ता पृष्ठ पर नजर रखने की उम्मीद जाती है।
  • वार्ता पृष्ठ विशेष:ध्यानसूची सम्पादन और विशेष:ध्यानसूची/raw पर सूचीबद्ध नहीं होते हैं, लेकिन वो अपने आप ध्यानसूची में चले जाते है जब भी उनके साथ का गैर-वार्ता पृष्ठ ध्यानसूची में डाला जाता है।
  • पृष्ठ स्थानांतरण के चलते अतिरिक्त पृष्ठ आपकी ध्यानसूची में प्रकट हो सकते हैं।

सीमाएँ[संपादित करें]

  • विशेष पृष्ठ: स्वचालित रूप से उत्पन्न पृष्ठों को ध्यानसूची में डालना संभव नहीं है, जैसे कि विशेष पृष्ठ।
  • श्रेणी सदस्यता: श्रेणी पर ध्यान रखने से श्रेणी के पाठ परिवर्तन तो पकड़ लिये जाएंगे, लेकिन श्रेणी में निहित उपश्रेणियों और पृष्ठों की सूची में परिवर्तन नहीं। इसी तरह, किसी चित्र पर ध्यान रखने से चित्र के नए संस्करणों के अपलोड का पता नहीं लगेगा।

कैसे ध्यानसूची पढ़े[संपादित करें]

कुँजी:
इस संपादन से नया पृष्ठ बना (नए पृष्ठ की सूची भी देखें)
छो यह एक छोटा संपादन है
बॉ यह संपादन एक बॉट द्वारा किया गया था
! यह सम्पादन परीक्षित नहीं है
डे विकिडेटा पर संपादन
(±123) पृष्ठ आकार इस बाइट संख्या से बदला

ध्यानसूची के ऊपरी दायीं ओर दिखने वाली कुंजी

जब आप लॉग इन किये होंगे तो, एक कड़ी, ध्यानसूची, हर पृष्ठ के उपर प्रकट होती है। यह एक विशेष पृष्ठ विशेष:ध्यानसूची पर जाती है, जिसपर आपके ध्यान दिये जा रहे पृष्ठों के लिए हाल में हुए बदलाव का विवरण दिखता है। यह दिन के द्वारा अलग की गई सूची है, जो संपादित करने के समय के हिसाब से पीछे की ओर से आदिष्ट है।

प्रत्येक पंक्ति प्रत्येक संपादन के विवरण को दिखाती है: चाहे छोटा (छो) हो, चाहे वह बॉट द्वारा किया गया हो, (बॉ), या नया पन्ना बनाया गया हो (), या संपादन जुड़े हुए विकिडेटा पन्ने पर किया गया हो (डा), समय, पृष्ठ के लिए कड़ी, प्रश्नास्पद संपादन के द्वारा किये गए अन्तर की कड़ी, पृष्ठ इतिहास की कड़ी, संपादक का सदस्य नाम या आई॰पी पता, बाइट्स की संख्या में वृद्धि (हरा) या कमी (लाल), उदाहरणार्थ, (+76), (-490) और अगर 500 से अधिक, तो बोल्ड में: (+794), (-2,412), और संपादन सारांश।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

टिप्पणियाँ[संपादित करें]

  1. जब सितारे पर क्लिक किया जाता है, आईडी के साथ संदेश 'addedwatchtext' (talk) या आईडी के साथ संदेश 'removedwatchtext' (talk) संदेश पृष्ठ के उपर दिखाई देता है और "ध्यान दिया" जाना या इसके विपरीत होता है। ब्राउजर के हिसाब से ये पृष्ठ के पुन:लोड हुए बिना अजाक्स की मदद से होता है।