सहायता:छवियाँ और मल्टीमीडिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

विकिपीडिया अपनी सामग्री को निखारने और समझने में कठिन लगने वाले पाठ को समझाने के लिए कई तरह के मल्टीमीडिया फ़ाइल का इस्तेमाल करता है। मल्टीमीडिया फ़ाइल में छवियाँ (चित्र या आरेख), ध्वनि या वीडियो हो सकता है। ज़्यादातर फ़ाइल इसके बंधु प्रकल्प विकिमीडिया कॉमन्स में रखी जाती है, हालांकि उचित उपयोग (fair use) के अंतर्गत आने वाली फाइलों को विकिपीडिया में रखा जाता है।

सभी फाइल में उसके साथ ही उसका विवरण पृष्ठ भी होता है, जिसके पाँच भाग होते हैं:

  • फाइल
  • फ़ाइल का विवरण
  • "फ़ाइल का इतिहास" - जब उसी नाम से नया फ़ाइल अपलोड किया जाता है, तो वर्तमान फ़ाइल बदल जाता है और फ़ाइल के इतिहास में उपलब्ध रहता है।
  • "फ़ाइल का उपयोग" - फ़ाइल का इस्तेमाल जिन पन्नों में हुआ है, उसकी सूची दिखाता है।
  • "मेटाडाटा" (केवल छवियों के लिए) - फ़ाइल और उसे बनाने में इस्तेमाल हुए उपकरण की तकनीकी जानकारी दिखाता है। (कैमरा, मॉडल आदि)

विकिपीडिया के लेखों में ज़्यादातर छवियों को छोटे आकार में रखा जाता है। पाठक उस लेख में जा कर उस चित्र में क्लिक कर के या छोटे दोहरे आयताकार चिह्न (यदि उपलब्ध हो) में क्लिक कर के उस छवि को बड़े आकार में देख सकते हैं। फ़ाइल के विवरण पृष्ठ में आप छवि पर दुबारा क्लिक कर के उसके अधिकतम आकार में छवि को देख सकते हैं।

विकिपीडिया में ज़्यादातर ध्वनि या वीडियो फ़ाइल Ogg Vorbis (ध्वनि) या Ogg Theora (वीडियो) में रखे जाते हैं। वेब ब्राउज़र मोज़िला फ़ायरफॉक्स (संस्करण 3.5 या अधिक) और गूगल क्रोम (संस्करण 3 या अधिक) इन फाइलों को स्वतः प्ले कर सकते हैं। अन्य ब्राउज़र का इस्तेमाल करने वालों को जावा का प्लगइन इन्स्टाल करना पड़ सकता है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]