सवाल (1982 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सवाल

सवाल का पोस्टर
निर्देशक रमेश तलवार
पटकथा सागर सरहदी
कहानी सुरिंदर प्रकाश
निर्माता यश चोपड़ा
अभिनेता संजीव कुमार,
शशि कपूर,
वहीदा रहमान,
पूनम ढिल्लों,
रणधीर कपूर,
प्रेम चोपड़ा
छायाकार के जी
संपादक बी मंगेशकर
संगीतकार खय्याम
मजरुह सुल्तानपुरी (गीत)
वितरक यश राज फिल्मस
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 21 मई 1982 (1982-05-21) (भारत)
देश भारत
भाषा हिन्दी

सवाल (अंग्रेजी: Question) 1982 में यश चोपड़ा द्वारा निर्मित, रमेश तलवार द्वारा निर्देशित हिन्दी फ़िल्म है। खय्याम इसके संगीतकार एवं गीतकार मजरुह सुल्तानपुरी है। इसमें शशि कपूर, संजीव कुमार, वहीदा रहमान, रणधीर कपूर, प्रेम चोपड़ा, हेलन, मैक मोहन, मदन पुरी एवं मनमोहन कृष्णा जैसे प्रमुख कलाकारों ने पात्र निभाये हैं।

संक्षेप[संपादित करें]

सेठ धनपतराय मेहता (संजीव कुमार), एक धनिक व्यापारी एवं शहर के नामी व्यक्ति, अपनी पत्नी अंजू (वहीदा रहमान), पुत्र विकी (रणधीर कपूर) व बेटी सोनिया (पूनम ढिल्लों) के साथ रहते हैं। विकी का शमशेर सिंह (प्रेम चोपड़ा) की बहन रश्मी (स्वरुप सम्पत) से प्रेम है। शमशेर सिंह धनपतराय के व्यापारिक भागीदार है। इधर सोनिया, एक ईमानदार पुलिस इंस्पेक्टर रवि मल्होत्रा (शशि कपूर) से अपने प्रेम की बात बताती है। उससे मिलने के बाद घर के सभी लोगों को रवि पसन्द है, पर धनपतराय उसे नापसन्द करने का कारण किसी को नहीं बताते| वास्तव में धनपतराय के तस्कर होना घर में किसीको पता नहीं है। उसके व्यापारिक भागीदार भी इसमें उसके साथ है। रवि को मार उसकी सोनिया से विवाह रोकने का प्रयत्न करने पर भी वह बच जाता है। एक दिन रवि किसी तस्कर को पकड़ने जाए, धनपतराय को उसके साथ देख चौंकता है। धनपतराय कि वास्तविकता जान रवि अपने साथियों को उसके गोदाम की तलाश करने कहता है। इधर विकी को इस बात का पता चले, गोदाम पहुँचकर वहां चलरही गोलीबारी देखता है। कुछ करने से पहले वह उसमे गोली का शिकार होता है। अंजू अपने पति को बेटे कि मौत का ज़िम्मेदार मानती है। इस बीच रवि सोनिया को उसके पिता कि वास्तविकता बताने पर वह भी पिता को सभी घटनाओं का दोषी मानती है। इस मोड पर धनपतराय को वास्तविक सम्पत्ति (परिवार की सुख अथवा धन दौलत) का सवाल उठता है। इस बात को समझ अपने को सुधारना शेष कथा में दर्शाया गया है।

चरित्र[संपादित करें]

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

दल[संपादित करें]

  • निर्देशक – रमेश तलवार
  • कथा – सुरिंदर प्रकाश
  • पटकथा – सागर सरहदी
  • निर्मातायश चोपड़ा
  • निर्माण संस्था – यश राज फ़िल्मस
  • संपादक – बी मंगेशकर
  • छायांकन – के जी
  • कला निर्देशक – स्टूडियो दिवाकर, सुधेंदु रॉय
  • वस्त्राभिकल्पक – अकबर गब्बाना, अलान गिल, भानु अथैया, जेनिफ़र कपूर, कुकी मल्होत्रा, मणि राबड़ी, पामेला चोपड़ा
  • नृत्य निर्देशक – गोपीकृष्ण, ऑस्कार, सुरेश भट, विजय
  • संगीतकारखय्याम
  • गीतकारमजरुह सुल्तानपुरी
  • पार्श्वगायक – अनवर, आशा भोसले, जगजीत कौर, किशोर कुमार, लता मंगेशकर, नितिन मुकेश, पामेला चोपड़ा

संगीत[संपादित करें]

सभी गीत के गीतकार मजरुह सुल्तानपुरी एवं संगीतकार खय्याम है।

(गीत - गायक - समय) रूप में
  1. "अब जाँ रहे या जाये" - लता मंगेशकर, नितिन मुकेश - 4:10
  2. "इधर आ सितमगर" - पामेला चोपड़ा, जगजीत कौर - 4:55
  3. "ऐसा कुछ करे" - किशोर कुमार - 1:25
  4. "ज़िंदगी हसीं है" - किशोर कुमार - 5:35
  5. "दिलरुबा हूँ दिलरुबा" - आशा भोसले - 4:40
  6. "माना चुराओगे बदन" - किशोर कुमार, आशा भोसले - 5:00
  7. "यह सफ़र" - लता मंगेशकर, अनवर - 4:20
  8. "सब की निगाह में सवाल है" - आशा भोसले - 3:55

रोचक तथ्य[संपादित करें]

परिणाम[संपादित करें]

बौक्स ऑफिस[संपादित करें]

समीक्षाएँ[संपादित करें]

नामांकन और पुरस्कार[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]