सर्वज्ञ विकि
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
सर्वज्ञ हिन्दी चिट्ठाकारों का एक सामुदायिक विकि है। यह हिन्दी भाषा, हिन्दी ब्लॉगिंग तथा हिन्दी कम्प्यूटिंग पर केन्द्रित है। यह अक्षरग्राम नेटवर्क द्वारा सञ्चालित किया जाता है।
सर्वज्ञ विकि का उद्देश्य कम्प्यूटर एवं इण्टरनेट पर हिन्दी में काम करने के इच्छुक लोगों की सहायता करना है। इसकी एक अन्य महत्वपूर्ण भूमिका नये हिन्दी चिट्ठाकारों की सहायता करना है। सर्वज्ञ पर चिटठाकारी विशेषकर हिन्दी चिट्ठाकारी तथा हिन्दी कम्प्यूटिंग सम्बंधी औजारों की जानकारी उपलब्ध है।