सरदार
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
सरदार भारतीय-ईरानी क्षेत्र में कई अलग संदर्भों में मुखिया को कहते हैं । भारतीय परिदृश्य में आजकर सिख अपने नाम के आगे सरदार शब्द का इस्तेमाल करते हैं, हाँलांकि मध्यकालीन मराठा सेना के प्रमुख और शेरपा पर्वतारोही दल के मुखिया कुछ ऐसे उदाहरण हैं जहाँ इनका इस्तेमाल उल्लेखनीय है । स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री वल्लभ भाई पटेल के नाम में भी सरदार प्रयुक्त है - हाँलांकि न तो वो सिक्ख थे और न ही पंजाब से ।