सदस्य वार्ता:Aangiras gautam

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्वागत!  नमस्कार Aangiras gautam जी! आपका हिन्दी विकिपीडिया में स्वागत है।

-- नया सदस्य सन्देश (वार्ता) 14:30, 9 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]

कमलानाथ पृष्ठ में सुधार के लिए सुझाव[संपादित करें]

इसमें निम्न प्रकार के बदलाव अपेक्षित हैं:

  • लेख की भूमिका लेख का सार होती है अतः इसमें केवल वो ही बातें लिखें जिनका नीचे उल्लेख किया गया है।
  • लेख में "बाहरी कड़ियाँ" नामक अनुभाग में कम से कम कड़ियाँ होनी चाहिए। इसमें केवल वो ही कड़ियाँ दी जाती हैं जो सन्दर्भों में सम्मिलित नहीं हो सकी लेकिन सम्बंधित व्यक्ति के बारे में बहुत महत्त्वपूर्ण हैं। उदाहरण के लिए विकि-उद्धरण पर लेख की कड़ी, विकिमीडिया कॉमन्स पर सम्बंधित श्रेणी अथवा अन्य विकि-प्रकल्पों पर सम्बंधित कड़ियाँ, लेख की प्रोफाइल अथवा आधिकारिक जालस्थल (वेबसाइट), किसी महत्त्वपूर्ण पत्रिका अथवा किसी सरकारी (किसी भी राज्य अथवा देश की) वेबसाइट पर प्रोफाइल आदि शामिल हैं।
  • लेख की सामग्री के बीच में बाहरी कड़ियाँ न दें। आपने पूरे लेख में ऐसी कड़ियाँ दे रखी हैं जो इसे ज्ञानकोशीय नहीं बनाती। इन कड़ियों से लेख प्रचार की भाँति प्रतीत होता है। उदाहरण के लिए "विभिन्न पदों पर सेवा" नामक अनुभाग में आपने [http://Malaviya%20National%20Institute%20of%20Technology%20Jaipur मालवीय नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टैक्नोलॉजी] लिख दिया। लेख में वाक्यों के मध्य में लिखे ऐसे वाक्य लेख को समझने में मुश्किल बना देते हैं।
  • सम्बंधित व्यक्ति के बारे में लिखे प्रत्येक विषय के लिए इनलाइन सन्दर्भ दें। सन्दर्भ कैसे देते हैं? इसकी जानकारी के लिए आप विकिपीडिया:स्वशिक्षा/सन्दर्भ देखें। यदि यहाँ पर कुछ अस्पष्ट हो तो किसी भी सक्रिय प्रबन्धक से बात करें। सन्दर्भ आप किसी भी भाषा में दे सकते हो लेकिन उनका स्रोत विश्वसनीय होना आवश्यक है।

उपरोक्त कार्य पूर्ण होने के बाद मुझे बतायें। मैं या तो लेख को पुनः स्थापित करके आपकी सामग्री वहाँ जोड़ दूँगा अन्यथा आपके द्वारा किये गये बदलावों में रही सम्बंधित त्रुटि के बारे में आपको इंगित कर दिया जायेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 06:17, 24 जून 2015 (UTC)[उत्तर दें]


धन्यवाद संजीव जी. --Aangiras gautam (वार्ता) 04:53, 27 जून 2015 (UTC)[उत्तर दें]

संजीव जी, मैंने पृष्ठ में श्रम करके आपके द्वारा सुझाए गए बदलाव किये हैं जो इस प्रकार हैं - -भूमिका में वे बातें ही रखी हैं जिनका विवरण आगे दिया है. -हालाँकि किसी के अंतरराष्ट्रीय योगदान आदि को कम करना शायद ठीक न हो, फिर भी पहले २५ योगदानों को अब १० तक ही कर दिए हैं. -मैंने अधिक से अधिक इनलाइन सन्दर्भ जोड़ दिए हैं, जो उम्मीद है, पूरे लेख को और अधिक प्रामाणिक बनाते हैं. -लेख के बीच में पहले दी गयी 'बाहरी कड़ियाँ' हटा दी हैं. -मैं तीन और सन्दर्भ 'बाहरी कड़ियाँ' के अंतर्गत देना चाह रहा था, पर ये 'सन्दर्भ' से भी पहले दिखाई पड़ जाते थे. शायद मैं समझ नहीं पाया इन्हें 'सन्दर्भ' के बाद कैसे लाया जाता है.

यदि आप 'बाहरी कड़ियाँ ' में ये तीन सन्दर्भ डाल सकें तो उचित रहेगा, अन्यथा यदि आवश्यक न समझें तो रहने दें-
    [1]
    [2]
    [3]

आशा है अब इन सब सन्दर्भों को इनलाइन जोड़ देने और बाहरी कड़ियों वगैरह के निकाल देने से इस लेख को 'प्रचार' की श्रेणी में नहीं लिया जायेगा. जैसा मैं पहले लिखा था भारतीयों के अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर योगदानों और उपलब्धियों का समुचित आकलन होना चाहिए और एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था के सचिव के रूप में जलविज्ञानी कमलानाथ का योगदान उल्लेखनीय है. अब भी यदि कुछ सुझाव आप देना चाहें तो कृपया मेरे वार्ता पृष्ठ पर लिख भेजें. अन्यथा आपसे आग्रह है कि सभी 'टैग' हटा कर पृष्ठ को पुनः स्थापित करने का कष्ट करें. आपके सुझावों और सहयोग के लिए पुनः धन्यवाद. आंगिरस गौतम --Aangiras gautam (वार्ता) 15:20, 29 जून 2015 (UTC)[उत्तर दें]