सदस्य:Amitprabhakar

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

[संपादित करें] सम्मान

Original Barnstar.png मौलिक पदक
मैं Mitul0520, Amitprabhakar को हिन्दी विकीपीडिया में अद्भुत योगदानों की सराहना के लिये यह मौलिक पदक

(Original Barnstar) प्रदान करता हूं । --मितुल २१:२४, १२ अक्टूबर २००६ (UTC)

Barnstar-stone2-noback.png इतिहास बार्नस्टार
सन २००८ में इतिहास श्रेणी में विशेष पृष्ठों के निर्माण और विकास के महत्वपूर्ण कार्य के लिए सभी सदस्यों व प्रबंधकों

की ओर से। आशा है इन पृष्ठों पर निरंतर सहयोग जारी रहेगा। --पूर्णिमा वर्मन १३:३९, २३ जनवरी २००९ (UTC)

[संपादित करें] परिचय

अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित नियाग्रा जल-प्रपात के निकट मैं (सबसे बाँए) अपने कुछ मित्रों के साथ

नमस्ते ! मेरा नाम अमित प्रभाकर (वर्मा) है और मैं इस समय जेनरल मोटर्स के भारत स्थित तकनीकी केन्द्र में अभियंता (गणकीकृत अभियंता) के रूप में बंगलौर में कार्यरत हूँ । मेरा ताल्लुक बिहार के मधेपुरा ज़िले के सिंहेश्वर प्रखंड से है और मेरी स्नातक की शिक्षा आईआईटी खड़गपुर, पश्चिम बंगाल से वर्ष 2007 में पूर्ण हुई ।

हिन्दी कविताओं से मुझे बहुत लगाव है । साहिर लुधियानवी (फ़िल्मी तथा ग़ैर फ़िल्मी रचनाएं, उर्दू), गोपाल दास नीरज, धर्मवीर भारती, नागार्जुन, सर्वेश्वर दयाल सक्सेना, महादेवी वर्मा, दुष्यंत कुमार आदि मेरे प्रिय कवि हैं ।

हो सका न कुछ मगर,
शाम बन गई सहर,
वह उठी लहर कि ढह गये किले बिखरबिखर,
और हम डरेडरे,
नीर नयन में भरे,
ओढ़कर कफ़न, पड़े मज़ार देखते रहे।
कारवाँ गुज़र गया, गुबार देखते रहे!

--गोपालदास नीरज[1]


विकि पर मैं भारत सम्बंधित लेखों में योगदान करने को उत्सुक हूँ । मैने भारत का इतिहास पर काम चालू किया है । मुझे इतिहास विषय पर सम्पादन काम करके बहुत अच्छा लग रहा है । मेरे द्वारा इस विषय पर सम्पादित लेखों में - मौर्य राजवंश, सिंधुघाटी सभ्यता, ईरान का इतिहास, बाबर, हख़ामनी वंश, श्रीलंका का इतिहास, मध्यकालीन भारत, शिवाजी, नादिर शाह प्रमुख हैं । मैने कई अन्य प्रदेशों के इतिहास खंड भी लिखे हैं जिनमें थाईलैंड, बंगलौर, तमिल नाडू, कर्नाटक, सीरिया, इराक़, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, ताज़िकिस्तान, पटना, बिहार, यूनान, रोमन साम्राज्य जैसे लेख शामिल हैं । इस्लाम तथा उससे संबंधित लेखों के इतिहास में योगदान करने में बहुत खुशी हो रही है । इसके अलावा मैने भारत के जिलों के भी पृष्ठ बनाए हैं ।


मुझे गाने बहुत अच्छे लगते हैं । मुहम्मद रफ़ी के अलावा हेमन्त कुमार, सुखविंदर सिंह, अभिजीत, उदित नारायण, सोनू निगम और हरिहरन मेरे प्रिय गायक हैं । संगीतकारों में ओ पी नैय्यर, शंकर जयकिशन, सचिनदेव बर्मन, ए आर रहमान और इस्माईल दरबार पसन्द आते हैं । मेरी मेल आईडी - amitprabhakar05.at.gmail.com है । मेरा व्यक्तिगत जालपृष्ठ है - http://amit.prcxyz.com


मैं भविष्य में मध्यपूर्व, इस्लाम, तकनीकी, भूगोल और विज्ञान संबंधित लेखों में योगदान करने की इच्छा रखता हूँ । पर वक़्त की कमी के कारण आजकल समय नहीं दे पा रहा हूँ । विकि की समृद्धि की शुभेच्छा तो है पर दफ़ातरी कारोबार मजबूर किये देता है । उम्मीद है कि भविष्य में फ़िर इससे सक्रिय रूप से जुड़ पाउंगा ।




नमस्कार
Hi
वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात