सतारी
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| सतारी (सत्तरी) | |
| — तहसील — | |
|
|
|
| निर्देशांक: (निर्देशांक ढूँढें) | |
| समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |
| देश | |
| राज्य | गोवा |
| ज़िला | उत्तर गोवा |
| क्षेत्रफल | 490 कि.मी² (189 वर्ग मील) |
सतारी या सत्तरी (कोंकणी:सत्तरी), भारत के राज्य गोवा के उत्तर गोवा जिले का एक तालुक है। इसका मुख्यालय वलपोई है। इसे गोवा की स्थानीय शराब फेनी की स्थानीय राजधानी भी कहा जाता है। पश्चिमी घाट, सतारी तालुक के पूर्वी भाग की रचना करते हैं। सतारी तालुक का भौगोलिक क्षेत्र 490 वर्गकिमी है, जिसमें से 208 वर्गकिमी क्षेत्र पर महादेई अभ्यारण्य आच्छादित है। मांडवी नदी तालुक की जीवनरेखा है।
सतारी पूर्व में कर्नाटक, पश्चिम में बिचोलिम और पोंडा तालुक, उत्तर में महाराष्ट्र और दक्षिण में संगेम तालुक से घिरा है।