भारत की संसद
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
संसद भारत राष्ट्र की सबसे बड़ी शासकीय व विधायी निकाय है. भारतीय संसद के तीन अंग हैं. १. राष्ट्रपति, २. लोकसभा एवं ३. राज्यसभा.
लोकसभा निम्न सदन (लोगों का सदन) तथा राज्यसभा को उच्च सदन (राज्यों की परिषद्) कहा जाता है. भारत के महामहीम राष्ट्रपति में संसद की सर्वोच्च शक्ति निहित होती है. राष्ट्रपति को दोनों में से किसी भी सदन को बुलाने अथवा स्थगित करने तथा लोकसभा को भंग करने की शक्ति प्राप्त है.
लोक सभा में राष्ट्र की जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि होते हैं जिनकी अधिकतम संख्या ५५२ है. राज्य सभा एक स्थायी सदन है जिसमें सदस्य संख्या २५० है. राज्या सभा के सदस्यों का निर्वाचन / मनोनयन ६ वर्ष के लिए होता है. जिसके १/३ सदस्य प्रत्येक २ वर्ष में सेवानिवृत्त होते है.
भारतीय संसद का संचालन 'संसद भवन' में होता है. जो कि नई दिल्ली में स्थित है.
ये लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है। ![]()