सुबह साढ़े सात बजे प्रसारित होने वाले कार्यक्रम संगीत सरिता के माध्यम से विविध भारती ने अपने तमाम श्रोताओं के भीतर संगीत की समझ कायम करने का प्रयास किया है । संगीत सरिता में आमंत्रित विशेषज्ञ संगीत की बारीकियों को बहुत सरल शब्दों में समझाते हैं । मिसालें देते हैं, गायन की बानगी पेश करते हैं और किसी राग पर आधारित फिल्मी गीत सुनवाकर श्रोताओं को उस राग से पूरी तरह परिचित करा देते हैं । बरसों बरस से ये विविध भारती के बेहद लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक है । संगीत और फिल्म जगत की अनगिनत बड़ी हस्तियां इसमें शामिल हो चुकी हैं । राहुल देव बर्मन, आशा भोसले और गुलज़ार की सहभागिता वाली एक श्रृंखला थी 'मेरी संगीत यात्रा' । जो बेहद लोकप्रिय हुई थी । इसी तरह संगीतकार अनिल बिस्वास और उनकी पत्नी गायिका मीना कपूर के सहभाग वाली श्रृंखला 'रसिकेशु' को भी लोग बहुत याद करते हैं । एक श्रृंखला इस कार्यक्रम में संगीतकार-द्वय 'शिव-हरि' ने भी की थी । नाम था 'मेरी संगीत यात्रा'।
|
विविध भारती |
|
| कुछ जुड़ी कड़ियां |
|
|
| जुड़े नाम |
|
|
| कार्यक्रम |
|
|
| बाहरी कड़ियां |
|
|