श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एस.आर.सी.सी), नई दिल्ली

आदर्श वाक्य:तमसो मा ज्योतिर्गमय
स्थापित1926
प्रकार:निजी
अध्यक्ष:श्री अजय एस. श्रीराम
प्रधानाचार्य:प्रो. सिमरित कौर
अवस्थिति:दिल्ली, भारत
सम्बन्धन:दिल्ली विश्वविद्यालय
जालपृष्ठ:[1]

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एस.आर.सी.सी) (अंग्रेजी:SRCC) दिल्ली विश्वविद्यालय का एक घटक कॉलेज है। वाणिज्य और अर्थशास्त्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए एस.आर.सी.सी को भारत का अग्रणी संस्थान माना जाता है। यह देश में सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक है। एस.आर.सी.सी ने 1932 में स्नातक डिग्री और 1948 में स्नातकोत्तर डिग्री पुरस्कृत करना शुरू किया। सन् 1951 में इसे अपना वर्तमान नाम और रूप प्राप्त हुआ।