श्रीकाकुलम
| श्रीकाकुलम | |||
| — नगर — | |||
| निर्देशांक: (निर्देशांक ढूँढें) | |||
| समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |||
| देश | |||
| राज्य | आंध्र प्रदेश | ||
| ज़िला | श्रीकाकुलम | ||
| महापौर | |||
| सांसद | |||
|
विभिन्न कोड
|
|||
श्रीकाकुलम भारत के आंध्र प्रदेश प्रान्त के उत्तरी-पूर्वी भाग में स्थित एक कस्बा है। यह श्रीकाकुलम जिले का मुख्यालय एवं नगरपालिका भी है। इसी कस्बे के नाम से 'श्रीकाकुलम विधान सभा चुनाव क्षेत्र' तथा 'श्रीकाकुलम संसदीय चुनाव क्षेत्र' भी है। इसे पहले 'गुलशनाबाद' कहते थे। अंग्रेजी राज के समय में इसका नाम 'चिकाकोल' (Chicacole) रखा गया। स्वतन्त्रता के बाद इसका नाम पुन: श्रीकाकुलम पड़ा।
इसी नाम का एक और स्थान भी आंध्र-प्रदेश में ही स्थित है। 'श्रीकाकुलम' नाम का जिला व कस्बा आंध्रप्रदेश के उत्तरी-पूर्वी कोने में स्थित है। श्रीकाकुलम नाम का एक गाँव भी है जो कृष्णा नदी के किनारे कृष्णा जिले के घंटशाला में है। इस गाँव में 'आंध्र महाविष्णु मन्दिर' स्थित है। श्रीकाकुलम दक्षिण-पूर्व भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में नागवलि नदी के तट पर स्थित एक नगर है।
श्रीकाकुलम को गुलशनाबाद और चिकाकोल के नाम से भी जाना जाता था। श्रीकाकुलम कभी उत्तरी सरकार नामक मुस्लिम क्षेत्र की राजधानी हुआ करता था। ऐतिहासिक महत्त्व की वस्तुओं में 1641 में निर्मित मस्जिद है। श्रीकाकुलम नगर मे आंध्र विश्वविद्यालय से संबद्ध कई प्रशासनिक महाविद्यालय हैं।