सोलापुर जिला

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
(शोलापुर से अनुप्रेषित)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
सोलापुर
—  शहर  —
निर्देशांक: (निर्देशांक ढूँढें)
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश Flag of India.svg भारत
राज्य महाराष्ट्र
महापौर
सांसद

सोलापुर महाराष्ट्र का एक जिला है। सोलापुर शहर दक्षिण-पश्चिमी भारत के महाराष्ट्र राज्य के सोलापुर ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय, सीना नदी के किनारे स्थित है। प्रारंभिक शताब्दियों में सोलापुर शहर हिंदू चालुक्यों और देवगिरि यादवों के शासन में था, किंतु बाद में यह बहमनी और बीजापुर साम्राज्य का हिस्सा बन गया। सोलापुर मुंबई-हैदराबाद सड़क व रेलमार्गों पर स्थित है, जो बीजापुर और गडग को जाने वाली छोटी लाइनों से भी जुड़ा है। सोलापुर कपास और अन्य कृषि उत्पादों के व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित हुआ है। सोलापुर के सिद्धेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से बड़ी संख्या में आते हैं। सोलापुर एक औद्योगिक केंद्र भी है, सूती वस्त्र के क्षेत्र में यह मुंबई के बाद दूसरा केंद्र है। सोलापुर में एक पुराने मुस्लिम क़िले के भग्नावशेष हैं।