शिकारी तारामंडल
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
शिकारी या ओरायन (अंग्रेज़ी: Orion) तारामंडल दुनिया भर में दिख सकने वाला एक तारामंडल है, जिसे बहुत से लोग जानते और पहचानते हैं। पुरानी खगोलशास्त्रिय पुस्तकों में इसे अक्सर एक शिकारी के रूप में दर्शाया जाता था।
तारे [संपादित करें]
शिकारी तारामंडल में सात मुख्य तारे हैं, हालांकि वैसे इसमें दर्ज़नों तारे स्थित हैं। इस तारामंडल में तीन तेज़ी से चमकने वाले तारे एक सीधी लक़ीर में हैं, जिसे "शिकारी का कमरबंद" ("ओरायन की बॅल्ट") कहा जाता है। सात मुख्य तारे इस प्रकार हैं -
| तारे का नाम | अंग्रेज़ी नाम | बायर नाम | व्यास (सूरज से कितने गुना अधिक) | तारे की ज्योति की प्रबलता (मैगनित्यूड) |
पृथ्वी से दूरी (प्रकाश-वर्ष) |
टिपण्णी |
|---|---|---|---|---|---|---|
| आद्रा (बीटलजूस) | Betelgeuse | α Ori | ६६७ | ०.४३ | ६४३ | |
| राजन्य (राइजॅल) | Rigel | β Ori | ७८ | ०.१८ | ७७२ | |
| बॅलाट्रिक्स | Bellatrix | γ Ori | ७.० | १.६२ | २४३ | |
| मिन्ताक़ | Mintaka | δ Ori | अज्ञात | २.२३ (३.२/३.३) / ६.८५ / १४.० | ९०० | यह दरअसल एक-दूसरी के पास घुमते दो तारे हैं, जिस वजह से इनसे आने वाला प्रकाश बहुत बदलता रहता है (मसलन जब एक दुसरे के आगे आ जाता है) |
| ऍप्सिलन ओरायोनिस | Alnilam | ε Ori | २६ | १.६८ | १३५९ | |
| ज़ेटा ओरायोनिस | Alnitak | ζ Ori | अज्ञात | १.७०/~४/४.२१ | ८०० | यह दरअसल तीन तारों का मण्डल है जो बिना दूरबीन के एक लगते हैं |
| कापा ओरायोनिस | Saiph | κ Ori | ११ | २.०६ | ७२४ |
ऋग्वेद में [संपादित करें]
ऋग्वेद में शिकारी तारामंडल से मिलता-जुलता एक "मृग" (हिरन) तारामंडल बताया गया है, लेकिन इन दोनों में कुछ भिन्नताएँ हैं।