शमिताभ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
शमिताभ
निर्देशक आर बल्कि
लेखक आर बल्कि
निर्माता सुनील लुल्ला
आर बल्कि
आर के दामनी
अमिताभ बच्चन
अभिषेक बच्चन
सुनील मंचन्दा
शोभा कपूर
एकता कपूर
धनुष
अभिनेता
छायाकार पी सी श्रीराम
संपादक हेमंती सरकार
संगीतकार इलयराजा
निर्माण
कंपनी
होप प्रॉडक्शन
वितरक एरॉस इंटरनेशनल[1]
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 6 फ़रवरी 2015 (2015-02-06)[2][3]
देश भारत
भाषा हिन्दी

शमिताभ एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसका निर्देशन आर बल्कि ने किया है। इस फ़िल्म का निर्माण सुनील लुल्ला, आर बल्कि, आर के दामनी, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सुनील मंचन्दा, शोभा कपूर, एकता कपूर और धनुष ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में अमिताभ बच्चन, धनुष और अक्षरा हासन हैं। यह फ़िल्म 6 फरवरी 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी।

कलाकार[संपादित करें]

विशेष उपस्थिती

निर्माण[संपादित करें]

विकास[संपादित करें]

अगस्त 2013 में इस फ़िल्म में धनुष को लेने की अफवाह आई थी लेकिन आर बल्कि ने इसे खारिज कर दिया।[4] उन्होने कहा की वह केवल उसे विज्ञापन बनाने के लिए वह कार्य कर रहे हैं।[5] इसके पश्चात नवम्बर 2013 में उन्होने अमिताभ बच्चन को इस फ़िल्म में लिया। साथ ही बॉलीवुड फ़िल्म रांझणा से अपनी बॉलीवुड फिल्मों की शुरुआत करने वाले कलाकार धनुष को भी उनके साथ ही मुख्य भूमिका में रखा। इसके बाद कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन को इस फ़िल्म में लिया।[6] इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन इस कहानी के केन्द्रीय पात्र है।[7] इस फ़िल्म का नाम बॉलीवुड के सितारे अभिताभ बच्चन से बहुत मिलता है।[8] इस फ़िल्म के नाम का खुलासा फ़िल्म के आधे बने समय ही हो गया था।[9] इसमें अमिताभ बच्चन एक छोटे कलाकार धनुष को जो बोल नहीं सकता, उसे अपनी आवाज देते है।[10] इस फ़िल्म का नाम अमिताभ बच्चन और धनुष के नाम से लिया गया है।[11] धनुष से श और अमिताभ बच्चन के नाम को उपसर्ग के रूप में प्रयोग कर शमिताभ नाम बनाया गया।[12]

पात्र चुनाव[संपादित करें]

मुख्य किरदार के रूप में राजीव रविन्द्रनाथन जो 2009 में 3 ईडियट्स फ़िल्म में कार्य कर चुके हैं, उन्हे लिया गया।[13] अगस्त 2014 में फ़िल्म निर्देशक महेश भट्ट भी कुछ समय के लिए अभिनय के लिए चुना।[14] उसके बाद पता चला की इस फ़िल्म में रोहित शेट्टी, करन जौहर, महेश भट्ट, अनुराग बसु, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, राजकुमार हिरानी, गौरी शिंदे, जावेद अख्तर, बोनी कपूर और एकता कपूर भी दिखाई देंगे।[15]

स्थान[संपादित करें]

इस फ़िल्म का मुख्य भाग महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित एक नगर इगतपुरी में हुई।[16] यह बॉलीवुड की पहली फ़िल्म है, जिसका निर्माण हेलसिंकी नामक शहर में हुआ है।[17][18] फ़िनलैण्ड में फ़िल्म बनाते समय एक बार बर्फीला तूफान आया और सभी कलाकारों को 10 किलोमीटर समान के साथ पैदल चलना पड़ा। लेकिन बाद में दूसरे दिन वह फ़िल्म के निर्माण को जारी रखते हुए कार्य करना शुरू किया।[19]

गाने[संपादित करें]

शमिताभ
गानों की सूची इलयराजा द्वारा
जारी 16 जनवरी 2015
लंबाई 25:40
भाषा हिन्दी
लेबल एरॉस
गानों की सूची[20]
क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."इश्क़ ए फिलूम"स्वानन्द किरकिरेसूरज जगन04:30
2."श श श मी मी मी"कौसर मुनीरकरालिसा मोंटेरो05:20
3."पिद्द्ली सी बातें"स्वानन्द किरकिरेअमिताभ बच्चन05:09
4."स्टीरियोफोनिक सन्नाटा"स्वानन्द किरकिरेश्रुति हासन04:59
5."थप्पड़"स्वानन्द किरकिरेसूरज जगन और एयर्ल द्सौजा04:07
6."लाइफबॉय"स्वानन्द किरकिरेसूरज जगन01:54

प्रदर्शन[संपादित करें]

इस फ़िल्म का प्रदर्शन 6 फरवरी को कुल 3000 सिनेमाघरों में किया गया।[21]

प्रचार[संपादित करें]

अमिताभ बच्चन और धनुष का पहला रूप 23 जुलाई 2014 को प्रदर्शित किया गया।[22]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Eros International's big plans involve Superstar Rajinikanth, Ilayathalapathy Vijay, and Thala Ajith" [एरोस इंटरनेशनल ने सुपरस्टार के साथ रजनीकान्त, इलयतलपति विजय और तल अजीत] (अंग्रेज़ी में). बिहाइंड वूड्स. २० अप्रैल २०१४. मूल से 7 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ जनवरी २०१५.
  2. सुपार्नो (७ अगस्त २०१४). "Amitabh Bachchan's 'Shamitabh' Release Date Declared!" [अमिताभ बच्चन की 'शमिताभ' की जारी करने की तिथि घोषित]. वन-इंडिया (अंग्रेज़ी में). मूल से 10 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ जनवरी २०१५.
  3. संगीता शेषाद्रि (७ अगस्त २०१४). "Dhanush-Amitabh Bachchan's 'Shamitabh' to Release on 6 February 2015" [धनुष-अमिताभ बच्चन की शमिताभ ६ फ़रवरी २०१५ को जारी होगी]. इंटरनेशनल बिज़नेस टाइम्स (अंग्रेज़ी में). मूल से 10 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ जनवरी २०१५.
  4. मीना अय्यर (२१ अगस्त २०१३). "Shah Rukh ready for R Balki?" [शाह रूख आर बल्कि के लिए तैयार?] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ़ इंडिया. मूल से 1 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ जनवरी २०१५.
  5. सुभाष के॰ झा (६ मार्च २०१३). "No Shah Rukh Khan, only Amitabh Bachchan in R. Balki's next" [शाहरूख खान नहीं, आर॰ बल्कि की अगली में केवल अमिताभ बच्चन] (अंग्रेज़ी में). डेली न्यूज़ एंड एनालिसिस. मूल से 11 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ जनवरी २०१५.
  6. "Big B-Dhanush-Akshara Haasan In R Balki's Next" [आर॰ बल्कि की अगली में बिग बी-धनुष-अक्षरा हासन] (अंग्रेज़ी में). बॉक्स ऑफ़िस इंडिया. १६ नवम्बर २०१३. मूल से 21 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ जनवरी २०१५.
  7. देबज्योति बक्शी (९ अप्रैल २०१४). "Amitabh Bachchan to co-produce R Balki's next" [अमिताभ बच्चन, आर॰ बल्कि की अगली फ़िल्म के सह-निर्माता] (अंग्रेज़ी में). मूल से 21 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ जनवरी २०१५.
  8. "R. Balki's next titled 'Shamitabh'" [आर॰ बल्कि की अगली फ़िल्म 'शमिताभ'] (अंग्रेज़ी में). ज़ी न्यूज़. ३० मई २०१४. मूल से 19 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ जनवरी २०१५.
  9. "R. Balki's next titled 'Shamitabh'" [आर॰ बल्कि की अगली फ़िल्म का शीर्षक 'शमिताभ'] (अंग्रेज़ी में). सिफ़ी. ३० मई २०१४. मूल से 11 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ जनवरी २०१५.
  10. "Amitabh Bachchan to give voice-over to Dhanush" [धनुष की आवाज बनेंगे अमिताभ बच्चन]. द इंडियन एक्सप्रेस (अंग्रेज़ी में). १८ जुलाई २०१४. मूल से 6 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ जनवरी २०१५.
  11. "तो 'अभिमान' और 'शमिताभ' में है यह अंतर". राजस्थान पत्रिका. 19 जनवरी 2015. मूल से 24 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 जनवरी 2015.
  12. "Amitabh Bachchan's Next With R Balki Is Titled 'Shamitabh'" [अमिताभ बच्चन की आर॰ बल्कि के साथ अगली फ़िल्म का शीर्षक 'शमिताभ']. कोईमोई. ३० मई २०१४. मूल से 6 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ जनवरी २०१५.
  13. परिनाथ सम्पत (४ फ़रवरी २०१४). "Rajeev Ravindranathan begins shoot for R Balki's next" [राजीव रविन्द्रनाथन ने आर॰ बल्कि की अगली फ़िल्म का बनाना आरम्भ किया] (अंग्रेज़ी में). मूल से 10 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ जनवरी २०१५. नामालूम प्राचल |publihser= की उपेक्षा की गयी (|publisher= सुझावित है) (मदद)
  14. "Check out: Mahesh Bhatt does a cameo in 'Shamitabh'" [चेक आउट: महेश भट्ट 'शमिताभ' में केमियो भूमिका निभाते हैं] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. १३ अगस्त २०१४. मूल से 11 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ जनवरी २०१५.
  15. प्रिया गुप्ता (२२ अगस्त २०१४). "R Balki gets 6 directors to do a cameo in 'Shamitabh'" [आर॰ बल्कि को 'शमिताभ' में केमियो भूमिका के लिए ६ निर्देशक मिले] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ़ इंडिया. मूल से 26 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ जनवरी २०१५.
  16. "Dhanush kick starts Balki film!" [धनुष ने बल्कि की फ़िल्म से शुरुआत] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ़ इंडिया. ४ फ़रवरी २०१४. मूल से 10 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ जनवरी २०१५.
  17. सुमित झा (२४ जून २०१४). "'Shamitabh' will be the Bollywood's first movie to be shot in Finland" [फिनलैण्ड में शूट होने वाली 'शमिताभ' बॉलीवुड की प्रथम फ़िल्म]. द टाइम्स ऑफ़ इंडिया (अंग्रेज़ी में). मूल से 13 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ जनवरी २०१५.
  18. सुभाष के॰ झा (२३ जून २०१४). "'Shamitabh' to be shot in Helsinski" ['शमिताभ' हेल्सिंस्की में शूट होगी]. बॉलीवुड हंगामा (अंग्रेज़ी में). मूल से 24 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ जनवरी २०१५.
  19. "Amitabh Bachchan's 'Shamitabh' cast and crew face storm trouble in Finland" [अमिताभ बच्चन की 'शमिताभ' के कलाकार और कर्मीदल फ़िनलैण्ड में तूफ़ानी मुसीबत में]. द इंडियन एक्सप्रेस (अंग्रेज़ी में). १ जुलाई २०१४. मूल से 23 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ जनवरी २०१५.
  20. "Shamitabh tracklist" [शमिताभ गीतसूची]. सावन (अंग्रेज़ी में). १६ जनवरी २०१५. मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ जनवरी २०१५.
  21. "Dhanush reveals 'Shamitabh' plans" [धनुष ने 'शमिताभ' की योजना बताई] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ़ इंडिया. १९ अगस्त २०१४. मूल से 16 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ जनवरी २०१५.
  22. संतोष नागवेकर (२२ जुलाई २०१४). "Revealed: Amitabh Bachchan's New Look in R Balki's" [प्रकाशित: अमिताभ बच्चन आर॰ बल्कि की फ़िल्म में नये रूप में] (अंग्रेज़ी में). मूल से 5 नवंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २५ जनवरी २०१५.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]