शक्ति (भौतिकी)

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भौतिकी मे, शक्ति या विद्युत-शक्ति या पावर (प्रतीक: P), वह दर है जिस पर कोई कार्य किया जाता है या ऊर्जा संचारित होती है, या एक नियत समय में कितनी ऊर्जा की आवश्यकता होती है या उर्जा व्यय होती है। एक उपतंत्र मे किये गये कार्य या उर्जा की परिवर्तन दर के अनुसार शक्ति है:


P = \frac{W}{t}\,

जहां P- शक्ति है, W- कार्य और t-समय है।

औसत शक्ति, (आमतौर पर शक्ति) प्रति समय इकाई मे किए गये कार्य या संचारित ऊर्जा का औसत परिमाण है। तब तात्कालिक शक्ति, औसत शक्ति का वह सीमित मान है जब समय अंतराल Δt शून्य के समीप पहुंचता है।


P = \lim_{\Delta t\rightarrow 0} \frac{\Delta W}{\Delta t} = \lim_{\Delta t\rightarrow 0} P_\mathrm{avg}\,


जब ऊर्जा संचरण की दर या कार्य नियत होता है तब इसे निम्न सूत्र मे सरलीकृत किया जा सकता है:



P = \frac{W}{t} = \frac{E}{t}
,


जहां t- समय( आमतौर पर सेकेण्ड में) मे, W- किया गया कार्य, और E – संचारित ऊर्जा है.


[संपादित करें] इकाई

शक्ति की इकाई, ऊर्जा की इकाई का विभाजन समय द्वारा है। शक्ति की एस आई इकाई वाट (W) है जो एक जूल प्रति सेकेन्ड के बराबर होती है।