व्युत्पत्ति
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
भाषा के शब्दों के इतिहास के अध्ययन को व्युत्पत्ति (etymology) कहते हैं। इसमें विचार किया जाता है कि कोई शब्द उस भाषा में कब और कैसे प्रविष्ट हुआ; किस स्रोत से अथवा कहाँ से आया; उसका स्वरूप और अर्थ समय के साथ किस तरह परिवर्तित हुआ है।

