वोल्कन वुल्फ
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| वोल्कन वुल्फ | |
|---|---|
| ऊँचाई | 1,707-मीटर (5,600 फुट) |
| उदग्रता | 1,707-मीटर (5,600 फुट) |
| सूचीयन | चरम |
| स्थिति | |
| स्थिति | ईसाबेला द्वीप , गैलापागोस द्वीपसमूह |
| निर्देशांक | |
| भूविज्ञान | |
| प्रकार | ढाल ज्वालामुखी |
वोल्कन वुल्फ, गैलापागोस द्वीपसमूह की सबसे ऊँची चोटी है, और यह द्वीपसमूह के ईसाबेला द्वीप पर स्थित है। इसकी ऊँचाई 1,707-मीटर (5,600 फुट) है जो इस द्वीपसमूह का सबसे ऊँचा स्थान है। यह एक उल्टे रखे कटोरे के आकार का ज्वालामुखी पर्वत है।
इस ज्वालामुखी का नाम जर्मन भूविज्ञानी थिओडोर वुल्फ के नाम पर किया गया है, जिन्होने १९ वीं शताब्दी में इन द्वीपों का अध्ययन किया था, गैलापागोस के उत्तर मे स्थित वुल्फ द्वीप का नामकरण भी उनके नाम पर किया गया है।
इसकी ऊँचाई इसे एक चरम उदग्र शिखर बनाती है, यह वो शिखर होते हैं जिनकी ऊँचाई 1500 मी से अधिक होती है। [1]