वेल्डिंग

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
आर्क वेल्डिंग

वेल्डन या वेल्डिंग, निर्माण (fabrication) की एक प्रक्रिया है जो चीजों को जोडने के काम आती है। वेल्डिंग द्वारा मुख्यतः धातुएँ तथा थर्मोप्लास्टिक जोड़े जाते हैं। इस प्रक्रिया में सम्बन्धित टुकड़ों को गर्म करके पिघला लिया जाता है और उसमें एक फिलर सामग्री को भी पिघलाकर मिलाया जाता है। यह पिघली हुई धातुएं एवं फिलर सामग्री ठण्डी होकर एक मजबूत जोड़ बन जाता है। वेल्डिंग के लिये कभी-कभी उष्मा के साथ-साथ दाब का प्रयोग भी किया जाता है।

वेल्डन, दबाव द्वारा और द्रवण द्वारा किया जाता है। लोहार लोग दो धातुपिंडों को पीटकर जोड़ देते हैं यह दबाव द्वारा वेल्डन है। दबाव देने के लिए आज अनेक द्रवचालित दाबक ()Hydraulic press) बने हैं, जिनका उपयोग उत्तरोत्तर बढ़ रहा है। द्रवण द्वारा वेल्डन में दोनों तलों को संपर्क में लाकर गलित अवस्था में कर देते हैं, जो ठंडा होने पर आपस में मिलकर ठोस और स्थायी रूप से जुड़ जाते हैं। गलाने का कार्य विद्युत् आर्क द्वारा संपन्न किया जाता है।

अनुक्रम

[संपादित करें] वेल्डिंग प्रक्रिया के आधार पर विभिन्न प्रकार

  • फोर्ज वेल्डिंग (सबसे पुरानी)
  • गैस वेल्डिंग
  • आर्क वेल्डिंग्
  • लेजर बीम वेल्डिंग
  • एलेक्ट्रॉन बीम वेल्डिंग
  • पराश्रव्य (अल्ट्रासाउन्ड) वेल्डिंग
  • घर्षण वेल्डिंग (फ्रिक्शन वेल्डिंग)
  • प्रतिरोध वेल्डिंग (रेजिस्टैंस वेल्डिंग)
    • स्पॉट वेल्डिंग
    • सीम वेल्डिंग
    • फ्लैश वेल्डिंग
    • अपसेट वेल्डिंग
    • प्रोजेक्शन वेल्डिंग

वेलदिङ कितने प्र्कर क होत ह

[संपादित करें] विद्युत् आर्क वेल्डन (Arc Welding)

इस विधि में जोड़ी जानेवाली वस्तुओं की टक्करों को गलाने के लिए एक इलेक्ट्रोड तो वेल्डन की बत्ती के रूप में होता है और दूसरा उन जोड़नेवाले भागों के रूप में होता है तथा इन दोनों इलेक्ट्रोडों के बीच में विद्युत् आर्क स्थापित कर, आवश्यक ऊष्मा प्राप्त कर ली जाती है। इस काम के लिए दिष्ट और प्रत्यावर्ती किसी भी धारा का प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन दिष्ट धारा अधिक सुविधाजनक रहती है।

[संपादित करें] कुट्टित वेल्डन (Forge Welding)

[संपादित करें] गैस वेल्डन (Gas Welding)

गैसों की सहायता से वेल्डन की क्रिया एक सी होती है, लेकिन उनका विभाजन उपयोग में आनेवाली गैस के अनुसार किया जाता है। ये गैसें बहुधा ऑक्सीजन और ऐसीटिलीन का मिश्रण, कोल गैस और हाइड्रोजन आदि हुआ करती हैं। इनमें से ऑक्सी-ऐसीटिलीन वेल्डन सबसे अधिक प्रचलित है। वेल्डनो-पयोगी गैसें तैयार करनेवाली व्यापारिक कंपनियाँ इस्पात के मजबूत सिलिंडरों (cylinders) में गैस को कई वायुमंडलों के दबाव पर भरकर वेल्डन के लिए बेचा करती हैं। वेल्डन के बड़े बड़े कारखानों में निजी गैस जनित्रों द्वारा कैल्सियम कार्बाइड और पानी के मिश्रण से यह गैस कम दाबस पर तैयार की जाती है। ऐसीटिलीन को ऐसीटोन में घुला देने से उसे विस्फोटन का डर नहीं रहता।

[संपादित करें] इन्हें भी देखें

[संपादित करें] वाह्य सूत्र

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ