वेबउदयपुर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वेबउदयपुर
प्रकार सार्वजनिक
उद्योग अंतरजाल, संगणक, पर्यटन
स्थापना उदयपुर,राजस्थान (8 मई 2009)
संस्थापक आकाश वेदी
संजित चौहान
मुख्यालय उदयपुर, भारत
क्षेत्र विश्वव्यापी
प्रमुख व्यक्ति आकाश वेदी(मु का अधिकारी)
संजित चोहान(तकनीकी प्रमुख)
कर्मचारी "10" (20 अक्टूबर 2009)
वेबसाइट [1]

वेबउदयपुर (WebUdaipur)[1] उदयपुर शहर के विद्यार्थियों द्वारा बनाया गया एक वेब पोर्टल है। इसकी नींव उदयपुर शहर के कुछ विद्यार्थियों ने मिलकर रखी थी। इस साईट के प्रतिष्ठापक आकाश वेदी है।

इतिहास व विकास[संपादित करें]

यह जालस्थल ८ मई २००९ को अस्तित्व में आया था। उदयपुर के कुछ विद्यार्थियों के मन की ठोस रुपरेखा व अनिंद्य प्रारुप के धरातल पर इस साईट की नींव रखी गयी। इस साईट में उदयपुर शहर से संबंधित लगभग सभी जानकारियाँ उपलब्ध हैं। उदयपुर शहर पर्यटन की दृष्टि से विश्व का एक बड़ा केंद्र है, इसलिए पर्यटकों को इस शहर के बारे में जानने की उत्सुकता रहती है, इसी सोच को मद्देनज़र रखते हुए इस साईट का गठन किया गया था। इसमें उदयपुर (मेवाड़) के इतिहास का वर्णन है। यह साईट कई अबूझे तथ्यों को उजागर करती है। सभी स्थलों का सचित्र मनमोहक वर्णन तो पर्यटकों के लिए सोने पर सुहागा है। इस साईट में उदयपुर वासियों के लिए भी कई प्रकार की सुविधायें हैं। जैसे की शहर के विभिन्न स्थलों की जानकारियाँ शिक्षा के स्त्रोतों की जानकारियाँ, उदयपुर की मुख्य खबरें, नौकरियां, घर, फोरम आदि जानकारियाँ उपलब्ध है। अतः यह एक पूर्ण साईट है उदयपुर शहर वासियों व पर्यटकों के लिए।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "वेब उदयपुर". मूल से 11 जून 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2020.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]