वी॰ षडमुखनाथन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वी. षडमुखनाथन

वी॰ षडमुखनाथन
जन्म 21 नवम्बर 1949 (1949-11-21) (आयु 74)
तंजावुर, तमिलनाडु, भारत
आवास शिलोंग, मेघालय
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा की जगह मद्रास विश्वविद्यालय
पूर्वाधिकारी केसरी नाथ त्रिपाठी
उत्तराधिकारी पदस्थ
धर्म हिन्दू
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

वी षडमुखनाथन (जन्म 21 नवंबर 1949) मेघालय के मौजूदा राज्यपाल हैं। 12 मई 2015 को केसरी नाथ त्रिपाठी के बाद ये अगले राज्यपाल हैं।[1]

प्रारभिक जीवन व करियर[संपादित करें]

षडमुखनाथन का जन्म 1949 में तंजावुर, तमिलनाडु में हुआ। 1970 में मद्रास विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान से इन्होंने अपना एम.फिल. पूरा किया व मद्रास विश्वविद्यालय की कुलपति टी.पी. मीनाक्षी सुंदरम से स्वर्ण पदक प्राप्त किया।1962 में ये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए। 2003 में ये भारतीय जनता पार्टी से जुड़े, जहाँ ये भाजपा संसद कार्यालय और विदेशी मामलों के अतिरिक्त सचिव बने, बाद में रक्षा और अनुसंधान सेल में इन्हें नियुक्त किया गया। इन्होंने तमिल में तीन किताबें व इंग्लिश, तमिल के प्रसिद्ध समाचार पत्र और पत्रिकाओं में 600 से अधिक लेख लिखे हैं।[2]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "V Shanmuganathan sworn in as Meghalaya governor". Business Standard. 20 मई 2015. मूल से 8 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2015.
  2. "Governor of Meghalaya". Government of Meghalaya. मूल से 5 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2015.
सरकारी कार्यालय
पूर्वाधिकारी
केसरी नाथ त्रिपाठी
मेघालय के राज्यपाल
मई 2015 - वर्तमान
पदस्थ