विल्हेम वॉन हम्बोल्ट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विल्हेम वॉन हम्बोल्ट
चित्र:File:W.v.Humboldt.jpg
विल्हेम वॉन हम्बोल्ट
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म22 जून 1767
पोस्टडैम, प्रशा
मृत्यु8 अप्रैल 1835(1835-04-08) (उम्र 67)
टेजेल, प्रशा
वृत्तिक जानकारी
युग19वीं-सदी का दर्शन
क्षेत्रपाश्चात्य दर्शन,
भाषाई दर्शन

विल्हेम वॉन हम्बोल्ट (अंग्रेजी:Friedrich Wilhelm Christian Karl Ferdinand von Humboldt; २२ जून, १७६७ - ८ अप्रैल, १८३५) एक जर्मन दार्शनिक, भाषा विज्ञानी और तत्कालीन प्रशा की सरकार में प्रशासक थे। उनका योगदान तत्कालीन शिक्षा नीतियों को निर्मित करने में रहा था।[2] हम्बोल्ट का सर्वाधिक प्रभाव भाषाई दर्शन और इसके चिंतकों पर पड़ा है जिनमें नॉम चौम्स्की और मार्टिन हाइडेगर जैसे प्रसिद्द दार्शनिक और भाषा विज्ञानी शामिल हैं।

विल्हेम के छोटे भाई अलेक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट एक प्रसिद्द भूगोलवेत्ता, जलवायु विज्ञानी और वनस्पति शास्त्री रहे हैं।[3]

जीवन[संपादित करें]

विल्हेम का जन्म १७६७ में एक सैन्य अधिकारी जार्ज वॉन हम्बोल्ट, जिन्हें बाद में प्रशा के शाशक द्वारा प्रिंस का खिताब भी दिया गया, के यहाँ हुआ। इनके पिता की मृत्यु तभी हो गयी जब ये मात्र ९ वर्ष की आयु के थे और पालन पोषण माता के संरक्षण में हुआ। चूँकि पारिवारिक पृष्ठभूमि शाही पोमेरियन वंश की थी और इनके पिता एक शाही पद धारण करते थे, तथा इनकी माता का परिवार भी समृद्ध था, विल्हेम और छोटे भाई अलेक्जेंडर की शिक्षा निजी शिक्षकों द्वारा प्राप्त हुई जिसे उस समय बहुत कम लोग वहन कर पाते थे।[2][4]

बाद की कुछ दिनों की शिक्षा फ्रैंकफर्ट विश्वविद्यालय में हुई और इसके बाद वे (दोनों भाई) गॉटिनज़ेन विश्वविद्यालय में अधयन करने चले गये। १७८९ में विल्हेम ने अपने शिक्षक टेगल के साथ फ़्रांस की यात्रा की और कुछ समय पैरिस में बिताया। १७९० में विल्हेम ने सिविल सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण की और सरकारी प्रशासनिक अधिकारी बन गये।[2]

इस दौरान उनकी मित्रता गेटे और शिलर से रही और पारस्पार संवादों ने उनके दार्शनिक दृष्टिकोण के विकास में सहयोग किया।

१७९७ और १७९९ में वे क्रमशः फ़्रांस और स्पेन में रहने लगे और बाद में उन्होंने बास्की भाषा का अध्ययन करने के लिये फ़्रांस के ग्रामीण इलाके में अपना निवास स्थान बना लिया था।[2]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. David Kenosian: "Fichtean Elements in Wilhelm von Humboldt's Philosophy of Language", in: Daniel Breazeale, Tom Rockmore (ed.), Fichte, German Idealism, and Early Romanticism, Rodopi, 2010, p. 357.
  2. "WILHELM VON HUMBOLDT - BIOGRAPHY". http://www.egs.edu/ (अंग्रेज़ी में). मूल से 8 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 जुलाई 2015. |website= में बाहरी कड़ी (मदद)
  3. Hermann Klencke, Gustav Schlesier, Lives of the brothers Humboldt, Alexander and William New York, 1853:13.
  4. "Mueller-Vollmer, Kurt, "Wilhelm von Humboldt", The Stanford Encyclopedia of Philosophy". मूल से 5 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 जुलाई 2015.