विभिन्न भाषाओं में रामायण
भिन्न-भिन्न तरह से गिनने पर रामायण तीन सौ से लेकर एक हजार तक की संख्या में विविध रूपों में मिलता है। इनमें से संस्कृत में रचित वाल्मीकि रामायण सबसे प्राचीन माना जाता है।
साहित्य शोध भगवान राम के बारे में अधिकारिक रूप से जानने का मूल स्त्रोत महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण है। इस गौरव ग्रंथ के कारण वाल्मीकि दुनिया के आदि कवि माने जाते हैं। श्रीराम कथा केवल वाल्मीकि रामायण तक सीमित न रही बल्कि मुनि व्यास रचित महाभारत में भी चार स्थलों- रामोपाख्यान, आरण्यकपर्व, द्रोण पर्व तथा शांतिपर्व-पर वर्णित है। बौद्ध परंपरा में श्रीराम संबंधित दशरथ जातक, अनामक जातक तथा दशरथ कथानक नामक तीन जातक कथाएं उपलब्ध हैं। रामायण से थोडा भिन्न होते हुए भी वे इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठ हैं। जैन साहित्य में राम कथा संबंधी कई ग्रंथ लिखे गए, जिनमें मुख्य हैं- विमलसूरि कृत पदमचरित्र (प्राकृत), रविषेणाचार्य कृत पद्म पुराण (संस्कृत), स्वयंभू कृत पदमचरित्र (अपभ्रंश), रामचंद्र चरित्र पुराण तथा गुणभद्र कृत उत्तर पुराण (संस्कृत)। जैन परंपरा के अनुसार राम का मूल नाम पदम था।
दूसरे, अनेक भारतीय भाषाओं में भी राम कथा लिखी गई। हिंदी में कम से कम 11, मराठी में 8, बंगला में 25, तमिल में 12, तेलुगु में 12 तथा उडिया में 6 रामायणें मिलती हैं। हिंदी में लिखित गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरित मानस ने उत्तर भारत में विशेष स्थान पाया। इसके अतिरिक्त भी संस्कृत,गुजराती, मलयालम, कन्नड, असमिया, उर्दू, अरबी, फारसी आदि भाषाओं में राम कथा लिखी गई। महाकवि कालिदास, भास, भट्ट, प्रवरसेन, क्षेमेन्द्र, भवभूति, राजशेखर, कुमारदास, विश्वनाथ, सोमदेव, गुणादत्त, नारद, लोमेश, मैथिलीशरण गुप्त, केशवदास, गुरु गोविंद सिंह, समर्थगुरु रामदास, संत तुकडोजी महाराज आदि चार सौ से अधिक कवियों ने, संतों ने अलग-अलग भाषाओं में राम तथा रामायण के दूसरे पात्रों के बारे में काव्यों/कविताओं की रचना की है।
विदेशों में भी तिब्बती रामायण, पूर्वी तुर्किस्तानकी खोतानीरामायण, इंडोनेशिया की ककबिनरामायण, जावा का सेरतराम, सैरीराम, रामकेलिंग, पातानीरामकथा, इण्डोचायनाकी रामकेर्ति (रामकीर्ति), खमैररामायण, बर्मा (म्यांम्मार) की यूतोकी रामयागन, थाईलैंड की रामकियेनआदि रामचरित्र का बखूबी बखान करती है। इसके अलावा विद्वानों का ऐसा भी मानना है कि ग्रीस के कवि होमर का प्राचीन काव्य इलियड, रोम के कवि नोनस की कृति डायोनीशिया तथा रामायण की कथा में अद्भुत समानता है।
विश्व साहित्य में इतने विशाल एवं विस्तृत रूप से विभिन्न देशों में विभिन्न कवियों/लेखकों द्वारा राम के अलावा किसी और चरित्र का इतनी श्रद्धा से वर्णन न किया गया।
वर्तमान समय में रामायण [संपादित करें]
- वाल्मीकि रामायण - संस्कृत
- योगवासिष्ठ- संस्कृत
- अध्यात्म रामायण - संस्कृत
- आनन्द रामायण - संस्कृत
- अद्भुत रामायण - संस्कृत
- रघुवंश- कालिदास
- भावार्थ रामायण-marathi
- रामचरितमानस - हिन्दी (अवधी)
- राधेश्याम रामायण-हिन्दी
- रामावतारम् या कंबरामायण - तमिल
- भास्कर रामायण - तेलुगु
- पउमचरिउ या पद्मचरित (जैनरामायण) - अपभ्रंश विमलसूरि कृत
- कथा रामायण – असमिया
- कृत्तिवास रामायण – बांग्ला
- जगमोहन रामायण – ओड़िया
- राम बालकिया – गुजराती
- रामावतार या गोबिन्द रामायण, गुरु गोबिन्द सिंह द्वारा रचित – पंजाबी
- रामावतार चरित – कश्मीरी
- रामचरितम् – मलयालम
- रंगनाथ रामायण – तेलुगु
- रघुनाथ रामायणम् – तेलुगु
- कुमुदेन्दु रामायण – कन्नड
- तोरवे रामायण – कन्नड
- रामचन्द्र चरित पुराण - कन्नड
- बत्तलेश्वर रामायण - कन्नड
- मन्त्र रामायण-
- गिरिधर रामायण
- चम्पू रामायण
- भास्कर रामायण - तेलुगु
- भोल्ल रामायण - तेलुगु
- आर्ष रामायण या आर्प रामायण
- अनामक जातक - बौद्ध परंपरा
- दशरथ जातक - बौद्ध परंपरा
- दशरथ कथानक - बौद्ध परंपरा
- रामाय़ण - [मैथली] चऩदा झ।
भारत के बाहर रामायण [संपादित करें]
- नेपाली : भानुभक्तकृत रामायण
- नेपालभाषा:सिद्धिदास महाजु
- सुन्दरानन्द रामायण – नेपाली
- आदर्श राघव – नेपाली
- कंबोडिया : रामकर
- तिब्बती रामायण
- पूर्वी तुर्किस्तान की खोतानीरामायण
- इंडोनेशिया की ककबिनरामायण
- जावा का सेरतराम, सैरीराम, रामकेलिंग, पातानीरामकथा,
- इण्डोचायनाकी रामकेर्ति (रामकीर्ति),खमैररामायण
- बर्मा (म्यांम्मार) की यूतोकी रामयागन,
- थाईलैंड की रामकियेन