विद्युत प्रतिरोध
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
एक 750-kΩ प्रतिरोध, जो कि इलेक्ट्रानिक वर्ण कूट द्वारा पहचाना जाता है. वैसे इसे ओह्ममीटर द्वारा भी पढ़ा जा सकता है.
विद्युत प्रतिरोध वह अनुपात है, जिस कोटि तक स्वयं से जाने वाले विद्युत धारा का विरोध करता है. इसे ओह्म में मापा जाता है. इसकी प्रतिलोमीय मात्रा है विद्युत चालकता, जिसकी इकाई है साइमन्स. समान धारा घनत्व मानते हुए, किसी वस्तु का विद्युत प्रतिरोध, उसकी भौतिक ज्यामिती और वस्तु की प्रतिरोधकता का प्रकार्य है:
जहां
- "l" उसकी लम्बाई है
- "A" अनुप्रस्थ परिच्छेद क्षेत्रफ़ल है, और
- "ρ" वस्तु की प्रतिरोधकता है
इसे जार्ज ओह्म ने 1820 के अंत में खिजा था.[1], विद्युत प्रतिरोध यांत्रिक घर्षण के कुछ कुछ समतुल्य है. इसकी SI इकाई है ओह्म (चिन्ह Ω). किसी वस्तु का प्रतिरोध उस वस्तु से बहने वाले विद्युत धारा की मात्रा तय करता है, जबकी उस वस्तु के छोरों का विभवांतर समान रहे.
जहां
- R वस्तु का प्रतिरोध है, जो ओह्म में मापा गया है, J·s/C2के तुल्य
- V ्वस्तु के आर-पार का विभवांतर है, वोल्ट में मापा गया.
- I वस्तु से होकर जाने वाली विद्युत धारा है, एम्पीय़र में मापी गयी.
बहुत सारी वस्तुओं में, प्रतिरोध विद्युत धारा या विभवांतर पर निर्भर नहीं होता, यानी उनका प्रतिरोध स्थिर रहता है.
अनुक्रम |
भिन्न वस्तुओं का प्रतिरोध [संपादित करें]
| द्रव्य/पदार्थ | प्रतिरोधकता, ![]() ओह्ममीटर |
|---|---|
| धातु | ![]() |
| अर्धचालक | अस्थिर |
| विद्युत अपघट्य | अस्थिरांक |
| विद्युत रोधी | ![]() |
| अतिचालक | 0 |




