विजेन्द्र सिंह
| विजेन्द्र सिंह | |
|---|---|
विजेन्द्र सिंह |
|
| जन्म | 29 अक्टूबर 1985 कलुवास (भिवानी से ५ कि.मी.), हरियाणा |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| नागरिकता | भारतीय |
| व्यवसाय | मुक्केबाजी मध्यम भार श्रेणी |
| कद | १८२ से.मी. (६ फीट, ० इंच) |
| पदक रिकॉर्ड | ||
|---|---|---|
| पुरुष मुक्केबाजी | ||
| ऑलंपिक खेल | ||
| कांस्य | बीजिंग | मध्यम भार श्रेणी |
| राष्ट्रमंडल खेल | ||
| रजत | २००६ मेलबर्न | वेल्टरवेट |
| एशियाई खेल | ||
| कांस्य | २००६ दोहा | मध्यम भर |
| विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप | ||
| कांस्य | २००९ मिलान | मध्यम भर |
विजेन्द्र सिंह बैनीवाल ७५ किलोग्राम वर्ग में बीजिंग में २००८ में खेले जा रही खेल प्रतियोगिताओं में भारत के मुक्केबाज़ हैं। २० अगस्त के दिन कार्लोस गोंगोरा के विरुद्ध कांस्य पदक के लिए प्रदर्शन करते हुए विजेंदर ने बड़ी ही सधी शुरुआत करते हुए ईक्वाडोर के मुक्केबाज़ कार्लोस गोंगोरा को 9-4 से हरा दिया। पहले राउंड में विजेंदर ने सधी हुई मुक्केबाज़ी करते हुए दो अंक जुटाए। दूसरे चक्र में भी वो रुक रुक कर मुक्के लगाते रहे और चार अंक जुटा लिए। तीसरे राउंड में गोंगोरा काफी थके हुए दिखे जिसका फ़ायदा विजेंदर ने उठाया और गोंगोरा को हराने में सफलता प्राप्त की। गोंगोरा को मामूली मुक्केबाज़ नहीं हैं, वे चार बार यूरोपीय चैंपियन रहे हैं। [1]
लेकिन सेमीफाइनल में वह उजबेकिस्तान के अब्बोस अतोयेफ के हाथों 3-7 से पराजित हो गए। मिडल वेट सेमीफाइनल मुकाबले में हार कर भी विजेंदर ने भारत के लिए इतिहास रच दिया है। पहले राउंड में विजेंदर 1-0 से आगे थे लेकिन पूर्व लाइट हेवीवेट विश्व चैपियन अतोयेफ ने शानदार वापसी करते हुए अगले चक्र में पांच अंक जीते, दूसरे चक्र की समाप्ति पर स्कोर हो गया 5-1 तीसरे और आखिरी चक्र में दोनों मुक्केबाज 2-2 से बराबर रहे लेकिन तीसरे चक्र की टक्कर विजेंदर को मैच जीताने में कामयाब साबित नहीं हुई। [2]
[संपादित करें] खेल उपलब्धियाँ
- विजेन्द्र सिंह ने वर्ष 2004 के एथेंस ओलम्पिक में सर्वप्रथम भाग लिया, किन्तु वह वेल्टर वेट वर्ग में तुर्की के मुस्तफ़ा कारागोलेयू से 20-25 से पराजित हो गये।
- राष्ट्रमण्डल खेल वर्ष 2006 में इंग्लैंण्ड के नील पिरकिन्स को सेमीफ़ाइनल में पराजित कर फ़ाइनल में प्रवेश किया, किन्तु दक्षिण अफ़्रीका के बोनगानी मविलासी से पराजित हो गए और कांस्य पदक ही जीत सके।
- दोहा ओलम्पिक खेल वर्ष 2006 में मुक्केबाज़ी मिडिल वेट वर्ग में कज़ाकिस्तान के बख़्तियार अरतायेव से सेमीफ़ाइनल में 24-29 से पराजित होकर कांस्य पदक जीत सके।
[संपादित करें] संदर्भ
- ↑ "ओलंपिक में भारत का ऐतिहासिक दिन" (एसएचटीएमएल). बीबीसी. http://www.bbc.co.uk/hindi/sport/story/2008/08/080820_olympic_goodday.shtml. अभिगमन तिथि: 2008.
- ↑ विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में विजेंदर को कांस्य पदक । १२ सितंबर, २००९। खास खबर