विकिवैंड

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विकिवैण्ड
प्रकार निजी
इनमें उपलब्ध अंग्रेजी
स्थापित 2013
सेवाकृत क्षेत्र विश्व
संस्थापक लियोर ग्रोसमैन, इलन लेविन
कर्मचारी 10+
नारा The world's leading Wikipedia reader
जालस्थल wikiwand.com विकिडाटा पर सम्पादित करें
पंजीकरण वैकल्पिक
वर्तमान स्थिति ऑनलाइन
स्थानीय ग्राहक आईओएस

विकिवैंड एक सॉफ्टवेयर इण्टरफ़ेस है, जिसे विकिपीडिया के लेखों को देखने के लिए बनाया गया है। यह लगभग सभी नए ब्राउज़र में उपलब्ध है इसे ब्राउज़र एक्स्टेंसन व मोबाइल ऐप के रूप में भी इसे उपयोग किया जा सकता है।

इतिहास[संपादित करें]

विकिवैण्ड की स्थापना 2013 में लियोर ग्रोसमैन और इलन लेविन ने की थी।[1] इसे आधिकारिक रूप से अगस्त 2014 को शुरू किया गया था।[2] इसमें साइडबार मेनू, नैविगेशन बार और अन्य भाषाओं के लिए कड़ी भी दिया गया था। साथ ही इसमें दिये गए लेखों की कड़ी से कोई भी उस लेख की झलक भी देख सकता है।[3] सामग्री की सूची हमेशा बायें ओर दिखती रहती है।[4]

ग्रोसमैन के अनुसार, "दुनिया का पाँचवाँ सबसे अधिक प्रसिद्ध वेबसाइट, जिसे पाँच करोड़ लोग उपयोग करते हैं, उसने सदियों से अपने इण्टरफ़ेस को एक ही जैसे रखा हुआ है। हमें विकिपीडिया में कई बड़े बक्से छोटे पाठ्य मिले हैं, जिसे पढ़ना काफी कठिन है। इसमें एक स्थान से दूसरे स्थान में जाना भी काफी कठिन है।"[5]

उपलब्धता[संपादित करें]

यह फ़ायरफ़ॉक्स, क्रोम और सफ़ारी के लिए उपलब्ध है, लेकिन सफारी वाला संस्करण अभी डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा यह वेबसाइट में भी उपलब्ध है। मार्च 2015 में विकिवैण्ड ने आईओएस ऐप संस्करण भी शुरू किया जो आईफोन और आईपैड के लिए हैं।[6]

अनुदान[संपादित करें]

विकिवैण्ड अपने इण्टरफ़ेस के विकास के लिए $6,00,000 डॉलर (करीब ₹3,60,00,000 रुपये) प्राप्त कर लिया और इसके बाद उसने इससे 30% लाभ विकिमीडिया संस्थान को देने का निर्णय लिया।[7]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "WikiWand". CrunchBase. मूल से 8 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 August 2014.
  2. "WikiWand". Twitter. मूल से 6 जनवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 August 2014.
  3. Martin Brinkmann (14 August 2014). "WikiWand is a modernized Wikipedia frontend". ghacks.net. मूल से 6 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 August 2014.
  4. "WikiWand makes Wikipedia beautiful". TNW. मूल से 11 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 August 2014.
  5. "Web App WikiWand Raises $600,000 To Give Wikipedia A New Interface". techcrunch.com. 2 August 2014. मूल से 22 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 August 2014.
  6. Zach Epstein (18 मार्च 2015). "New free iPhone app transforms Wikipedia into a stunning interactive experience" (अंग्रेज़ी में). याहू. मूल से 15 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 मार्च 2015.
  7. "About - Wikiwand". Wikiwand (अंग्रेज़ी में). मूल से 8 फरवरी 2015 को पुरालेखित.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]