विकिपीडिया:समाचार/उम्मीदवार/पुरालेख 2018

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

15 जनवरी 2018

शिल्पा शिंदे कलर्स के रिएलिटी शो "बिग बॉस 11" की विजेता बनी।

@निलेष भाई नामांकित लेख बिग बॉस 11 अभी एक वाक्य की भूमिका एवं सूची के रूप में है। तुरंत ही इसका विस्तार होना चाहिए। (लेख की भूमिका केवल एक वाक्य ही है, और कोई पाठ है ही नहीं।) बिग बॉस 11 क्या है, इसका प्रसारण कब होता है, विजेता की घोषणा किस प्रकार से होती है, अभी तक कौन कौन विजेता हुए ये सभी प्रकार की जानकारी होनी चाहिए। ये भी स्थापित होना चाहिए कि इस शो में विजेता होना क्यों उल्लेखनीय है?--आर्यावर्त (वार्ता) 05:18, 15 जनवरी 2018 (UTC)[उत्तर दें]

@आर्यावर्त जी: लेखों का यथोचित विस्तार कर दिया है। कृपया एक नजर डाल ले। बाकि रही उल्लेखनीयता की बात तो जैसा प्रबंधक निर्णय लें। (मुख्य लेख बिग बॉस में जानकारी बढ़ाने की कोशिस करता हुँ) निलेश शुक्ला (वार्ता) 06:57, 15 जनवरी 2018 (UTC) nilesh shukla[उत्तर दें]

@निलेष जी अभी भी लेख में और विस्तार की आवश्यकता है। जैसे न्यूज में लिखा है कि शिल्पा शिंदे विजेता बनी किन्तु लेख में इसका विवरण नहीं है। नियमों के अनुसार न्यूज का लेख में अच्छी तरह से होना चाहिए और पूरे कार्यक्रम का भी। दूसरी एक समस्या पादसन्दूक में आर्यधुक लाल कड़ियाँ की है। हो सके इतने लाल कड़ियाँ के कम से कम अच्छे आधार स्तर के लेख बना दें। न हो पाए तो लाल कड़ियाँ वाले नाम छुपा दें।--आर्यावर्त (वार्ता) 09:53, 15 जनवरी 2018 (UTC)[उत्तर दें]

@आर्यावर्त जी: कृपया एक बार पुन: जाँच ले। निलेश शुक्ला (वार्ता) 08:38, 16 जनवरी 2018 (UTC) nilesh shukla[उत्तर दें]

जी अब ठीक है। हो सकें तो आगे से किसी भी लेख की भूमिका में कोई संदर्भ न दें। भूमिका में केवल लेख का सार होता है जो नीचे विभागों में विस्तार से लिखकर उसमें संदर्भ जोड़ने होते हैं। @संजीव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, SM7, अजीत कुमार तिवारी, और हिंदुस्थान वासी: निर्णय लें या कोई टिप्पणी हो तो बताएँ।--आर्यावर्त (वार्ता) 09:21, 16 जनवरी 2018 (UTC)[उत्तर दें]
 समर्थन वर्तमान में अंतिम खबर ज्वालामुखी विस्फोट वाली नवम्बर में प्रदर्शित हुई थी। उसके बाद कोई नयी खबर प्रदर्शित नहीं हुई है। ये रियालिटी शो पूरे एशिया में देखा जाता है। वैसे बार बार विजेताओं के नाम प्रसिद्ध नहीं हो सकते किन्तु फिलहाल स्थिति को ध्यान में रखते हुए समर्थन।--आर्यावर्त (वार्ता) 03:10, 17 जनवरी 2018 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, SM7, अजीत कुमार तिवारी, और हिंदुस्थान वासी: दिल्ली सम्मेलन में मुखपृष्ठ वालें कुछ प्रबंधकों ने बताया था कि समाचार आदि मुखपृष्ठ पे अद्यतन न होने के लिए प्रबन्धक जिम्मेदार नहीं है। समीक्षा कोई भी कर सकता है, प्रबंधक की आवश्यकता मुखपृष्ठ पर अद्यतन करने के लिये है। यहाँ समीक्षा समाचार का नामांकन होते तुरंत हो गई, सदस्य ने भी लेख में परिष्कार कर दिया। प्रबंधकों को भी सुनो-प्रबंधक लगाकर सूचित किया गया था। एक प्रबंधक महोदय (जो मुखपृष्ठ के लिए ही प्रबंधक नहीं बने थे) टिप्पणी की है और राय मांगी है। समाचार तीन दिन के अंदर ही मुखपृष्ठ पे अद्यतन करने होते हैं; न होने की स्थिति में नामांकन और समीक्षा के बाद परिष्कार करने वालें सदस्य भी निराश होते हैं। दिल्ली सम्मेलन में भी इस समस्या के विषय में चर्चा हुई थी, नियम बदलने के लिए प्रस्ताव आया था। वर्तमान में मुखपृष्ठ पर अंतिम बार अद्यतन हुये समाचार बासी है। पिछले समाचार तो बहुत ही पुराने हैं। अद्यतन न होने की स्थिति में अब नामांकन भी कम हो गये हैं।--आर्यावर्त (वार्ता) 13:19, 27 जनवरी 2018 (UTC)[उत्तर दें]


१० फरवरी २०१८

इजराइल-सीरिया तनाव 2018

कृपया सन्दर्भों में सुधार करें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 10:40, 12 फ़रवरी 2018 (UTC)[उत्तर दें]

@संजीव कुमार: सन्दर्भे में सुधार किया गया। जे. अंसारी वार्ता -- ^

क्षमा चाहता हूँ, मैं देख नहीं पाया लेकिन सन्दर्भों में आवश्यक सुधार अभी तक भी पूर्ण नहीं हुये। यदि अन्य सदस्यों कि सहमति हो तो अभी भी इसे पोस्ट किया जा सकता है। लेकिन मुझे (शायद समझ नहीं आयी) इतनी महत्त्वपूर्ण नहीं (हिन्दी जगत में) लगी यह घटना।☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:53, 15 फ़रवरी 2018 (UTC)[उत्तर दें]

११ फरवरी २०१८

सारातोव एयरलाइन्स विमान क्रैश [पोस्ट किया]

दुर्घटनाग्रस्त विमान (आरए-६१७०४)

  • तिथि: ११ फरवरी २०१८
  • लेख: सारातोव एयरलाइन्स विमान क्रैश
  • ख़बर: ११ फरवरी २०१८ को रूस में मास्को के डोमोडेदेवो हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय सारातोव एयरलाइंस ७०३, एक एंटोनोव एएन-१४८-१००बी विमान, दूसरे विमान से टकरा जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें ७१ लोगों की मृत्यु हो गयी।
  • अक्षर गणना:कैरैक्टर: 224, अक्षर: 122, स्पेस: 38
  • स्रोत: टाइम्स नाउ (हिन्दी)
  • नामांकनकर्ता: ArmouredCyborg
  • टिप्पणी:
@ArmouredCyborg: कृपया नियमावली को देखें और ख़बर में अक्षरों की संख्या को १०० से कम करें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 10:25, 12 फ़रवरी 2018 (UTC)[उत्तर दें]

सारातोव एयरलाइन्स का विमान 703 रूस में दुर्घटनाग्रस्त, जिसमें 71 लोगों की मौत।


25 फरवरी 2018

2018 शीतकालीन ओलम्पिक

[[चित्र:|100x100px|]]

Godric ki Kothri जी, लेख में अत्यधिक लाल कड़ियाँ हैं। मुखपृष्ठ पर प्रदर्शित होने वाले लेख में एक भी लाल कड़ीं नहीं होनी चाहिए। क्या आप खबर बासी होने से पहले परिष्कार कर पाएंगे?--आर्यावर्त (वार्ता) 12:40, 26 फ़रवरी 2018 (UTC)[उत्तर दें]

@आर्यावर्त: इतनी अधिक लाल कड़ियों को नीला कर पाना संभव न होगा।--गॉड्रिक की कोठरी (वार्ता) 12:44, 26 फ़रवरी 2018 (UTC)[उत्तर दें]
@Godric ki Kothri: जी, प्रयत्न किए बिना ही हार मान लेंगें क्या?--आर्यावर्त (वार्ता) 13:00, 26 फ़रवरी 2018 (UTC)[उत्तर दें]
खबर में "2018 शीतकालीन ओलम्पिक का आधिकारिक रूप से समाप्त" की जगह "2018 शीतकालीन ओलम्पिक आधिकारिक रूप से समाप्त" या "2018 शीतकालीन ओलम्पिक का आधिकारिक रूप से समापन" ठीक रहेगा। - सायबॉर्ग (वार्ता) 13:13, 26 फ़रवरी 2018 (UTC)[उत्तर दें]
@आर्यावर्त: जी, मैं पूरा प्रयास करूँगा।--गॉड्रिक की कोठरी (वार्ता) 13:36, 26 फ़रवरी 2018 (UTC)[उत्तर दें]
N पूर्ण नहीं हुआ: @Godric ki Kothri: जी, तीन दिन में लेख में परिष्कार न होना एवं खबर बासी होने के कारण मुखपृष्ठ पर प्रकाशित नहीं किया गया।--आर्यावर्त (वार्ता) 00:58, 2 मार्च 2018 (UTC)[उत्तर दें]

6 मार्च 2018

90वें अकादमी पुरस्कार 2018

YesY पोस्ट किया।--हिंदुस्थान वासी वार्ता 12:31, 6 मार्च 2018 (UTC)[उत्तर दें]


9 मार्च 2018

बिप्लब कुमार देब

[[चित्र:|100x100px|]]

@Godric ki Kothri: जी, कृपया खबर के हुक को छोटा करें। नीचे अक्षर गणना में देख लें। नियमानुसार अधिक से अधिक १०० अक्षर ही होने चाहिए। लेख में किसी एक ही लेख को गाढ़े अक्षरों में चिह्नित करें। खबर के लिए जो भी मुख्य लेख हो। उसके बाद ही लेख की समीक्षा की जा सकती है।--आर्यावर्त (वार्ता) 14:35, 9 मार्च 2018 (UTC)[उत्तर दें]
@आर्यावर्त: जी, आप पूर्व प्रदर्शित समाचारों को देख लीजिये। एक से अधिक लेख बोल्ड टेक्स्ट में हैं। मुझे नहीं लगता की केवल एक ही लेख को समाचार हुक में नामांकित किया जा सकता है। अक्षर भी 94 हैं तो मुझे समझ नहीं आ रहा कि आप किस चीज़ की बात कर रहे हैं जो 100 से अधिक है।--गॉड्रिक की कोठरी (वार्ता) 14:46, 9 मार्च 2018 (UTC)[उत्तर दें]
@Godric ki Kothri: जी, कृपया सभी घटनाओं को तिथि अनुसार प्रवेशद्वार:हाल की घटनाएँ में उचित स्थान पर लगाएँ। आगे से नामांकन करने से पहले ही इस बात का ध्यान रखें। --अनामदास 02:52, 11 मार्च 2018 (UTC)[उत्तर दें]
YesY पूर्ण हुआ -- प्रकाशित कर दिया है, किन्तु कृपया शीघ्रातिशीघ्र प्रवेशद्वार:हाल की घटनाएँ में भी अद्यतन कर दें।--अनामदास 05:02, 11 मार्च 2018 (UTC)[उत्तर दें]
अद्यतन कर दिया गया।--गॉड्रिक की कोठरी (वार्ता) 07:55, 11 मार्च 2018 (UTC)[उत्तर दें]

12 मार्च 2018

यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स विमान दुर्घटना [पोस्ट किया]

यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स का दुर्घटनाग्रस्त विमान 2014 में

@Godric ki Kothri: कृपया दिनांक क्रम का ध्यान रखें। यदि नामांकन करने में देरी हुई है तो नामांकन का दिन ही लिखें। यदि आप खबर का दिन लिखना चाहते हैं तो उसे उपयुक्त स्थान पर डालें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 02:00, 15 मार्च 2018 (UTC)[उत्तर दें]

१४ मार्च २०१८

स्टीफन हॉकिंग [पोस्ट किया]

फ़्रान्स में एक सम्मेलन में स्टीफन हॉकिंग

  • तिथि: १४ मार्च २०१८
  • लेख: स्टीफन हॉकिंग
  • ख़बर: ब्रितानी भौतिकशास्त्री और ब्रह्माण्ड-विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का ७६ वर्ष की आयु में निधन।
  • अक्षर गणना:कैरैक्टर: 93, अक्षर: 46.5, स्पेस: 12
  • स्रोत: बीबीसी हिन्दी
  • नामांकनकर्ता: संजीव कुमार
  • टिप्पणी: भौतिकी के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा नाम जिसको हर विषय का व्यक्ति जानता है। जिनकी लिखी पुस्तक ए ब्रिफ़ हिस्ट्री ऑफ़ टाइम दुनिया की सबसे अधिक विक्रय हुई पुस्तक है।
 समर्थन - स्टीफन हॉकिंग विश्व भर में प्रख्यात थे, और उनकी मृत्यु की यह खबर निश्चित ही मुखपृष्ठ पर लगाई जानी चाहिए। - सायबॉर्ग (वार्ता) 07:44, 14 मार्च 2018 (UTC)[उत्तर दें]
 विरोध मेरे हिसाब से मृत्यु की खबर प्रवेशद्वार:हाल की घटनाएँ/निधन में अद्यतन हो जाता है इसे मुखपृष्ठ पर लाने की आवश्यकता नहीं है। जब मैंने ओम पुरी की मृत्यु की खबर का नामांकन किया था तो मुझे भी यही बताया गया था।--गॉड्रिक की कोठरी (वार्ता) 11:50, 14 मार्च 2018 (UTC)[उत्तर दें]
@Godric ki Kothri: आप सही कह रहे हैं लेकिन कृपया एक बार नियमावली देख लें। नियम २ के अनुसार मृत व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में बहुत बड़ी शख़्सियत होने पर उन्हें मुखपृष्ठ पर लाया जाना चाहिये।☆★संजीव कुमार (✉✉) 01:47, 15 मार्च 2018 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, SM7, अजीत कुमार तिवारी, और हिंदुस्थान वासी: कहाँ हैं सब? दो टिप्पणियाँ भी उन लोगों से मिली हैं जो प्रबन्धक नहीं हैं।☆★संजीव कुमार (✉✉) 01:47, 15 मार्च 2018 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार: जी,नमस्ते। सुप्रभात। क्या करें? दो चार लाल कड़ियाँ हटाने के लिए कहाँ जाए तो भी यहाँ समस्याएँ खड़ी हो जाती है और लेख की समीक्षा से नामांकनकर्ता निराश हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में अपने आप को मौन रखने के अलावा और कर भी क्या सकते हैं? वैसे भी मैंने मुखपृष्ठ अद्यतन के लिए अधिकार नहीं लिया था।

विषयांतर के लिए क्षमाप्रार्थी हूँ। आपने पूछा तो कारण बताया। अब विषय पे आते हैं। आपने उपरोक्त टिप्पणी में जो नियम बताया है उसके अनुसार व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय ख्याति रखते हैं और इसे अद्यतन कर देना चाहिए। नामांकित लेख में पर्याप्त संदर्भ आदि हैं, अच्छे आधार स्तर से थोड़ा बड़ा है, थोड़ा और विस्तार हो सकता है तो करना चाहिए। अद्यतन के बाद भी कर सकते हैं।--आर्यावर्त (वार्ता) 02:06, 15 मार्च 2018 (UTC)[उत्तर दें]

 समर्थन शीघ्रातिशीघ्र इस समाचार को मुखपृष्ठ पर लाया जाय। -- अजीत कुमार तिवारी वार्ता 02:12, 15 मार्च 2018 (UTC)[उत्तर दें]
YesY पूर्ण हुआ समाचार साँचा मुखपृष्ठ पर अद्यतित किया गया। -- अजीत कुमार तिवारी वार्ता 03:28, 15 मार्च 2018 (UTC)[उत्तर दें]

19 मार्च 2018

चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बने व्लादिमीर पुतिन (पोस्ट किया)

 समर्थन- @संजीव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, SM7, अजीत कुमार तिवारी, और हिंदुस्थान वासी: जल्द समीक्षा करें अन्यथा समाचार बासी हो जायेगा। — इस अहस्ताक्षरित संदेश के लेखक हैं -Godric ki Kothri (वार्तायोगदान) 10:40, 20 मार्च 2018 (UTC)[उत्तर दें]

@हिंदुस्थान वासी: मेरे हिसाब से लेख का आवश्यक विस्तार है। फिर भी अगर आपको लगता है कि अभी लेख का विस्तार नहीं है तो कृपया बताये कि क्या और जोड़ना चाहिये कि लेख पूर्ण हो जाय।-- गॉड्रिक की कोठरीमुझसे बातचीत करें 13:50, 20 मार्च 2018 (UTC)[उत्तर दें]
@Godric ki Kothri और Nilesh shukla: जी, नियमानुसार लेख का अच्छी तरह अद्यतन हुआ होना चाहिए। अच्छी तरह अद्यतन का अर्थ है कि जो ख़बर मुखपृष्ठ पर प्रदर्शित होनी है उसका विस्तार लेख में होना चाहिए। इसी विषय का और विस्तार कर सकते हैं और संदर्भ भी जोड़ सकते हैं। ज्ञानसन्दूक में भी नया कार्यकाल आदि अद्यतन कर सकते हैं। लाल कड़ियाँ निकाल सकते हैं। गूगल की मदद से पर्याप्त संदर्भ मिल जाएंगे। अंग्रेजी लेख से भी कुछ जोड़ना हो तो जोड़ सकते हैं। वर्तमान स्थिति में इस टिप्पणी के पहले २०१८ में केवल दो ही संपादन हैं।--आर्यावर्त (वार्ता) 14:14, 20 मार्च 2018 (UTC)[उत्तर दें]
कौनसे चुनाव से वो राष्ट्रपति बने?☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:42, 21 मार्च 2018 (UTC)[उत्तर दें]
अभी भी लेख में कोई खास बदलाव नजर नहीं आता।--हिंदुस्थान वासी वार्ता 17:06, 22 मार्च 2018 (UTC)[उत्तर दें]
YesY पूर्ण हुआ-लेख व हुक में कुछ परिवर्तन के बाद पोस्ट किया गया। अगले कार्यकाल के लिए अभी निर्वाचित हैं, कार्यकाल मई में आरंभ होगा।--अनामदास 08:05, 25 मार्च 2018 (UTC)[उत्तर दें]


29 मार्च 2018

विन मिन्त [पोस्ट किया]

विन मिन्त

YesY पूर्ण हुआ राष्ट्रों के प्रमुख पुनरावर्तित विषय है और मुखपृष्ठ पे स्थान पाने योग्य है। लेख हाल ही में बना है और अद्यतन हुआ है। समीक्षा के अभाव की स्थिति में समाचार बासी न हो इसलिए मुखपृष्ठ पे, लेख में कुछ सुधार के साथ पोस्ट किए।--आर्यावर्त (वार्ता) 03:59, 3 अप्रैल 2018 (UTC)[उत्तर दें]


15 अप्रैल 2018

2018 राष्ट्रमण्डल खेल

[[चित्र:|100x100px|]]

YesY पूर्ण हुआ: पोस्ट किया गया। --अनामदास 16:43, 18 अप्रैल 2018 (UTC)[उत्तर दें]

7 मई 2018

साहित्य में नोबेल पुरस्कार की घोषणा 2019 तक के लिये स्थगित।

YesY पूर्ण हुआ लेख में सन्दर्भों के सुधार के बाद पोस्ट किया गया। साथ ही नामांकनकर्ता से अनुरोध है कि अगली बार खबर नामांकित करने से पूर्व उसे प्रवेशद्वार:हाल की घटनाएँ में अवश्य जोड़ दें।-- गॉड्रिक की कोठरीमुझसे बातचीत करें 12:06, 7 मई 2018 (UTC)[उत्तर दें]

२०१८ इंडियन प्रीमियर लीग

२७ मई २०१८

२०१८ इंडियन प्रीमियर लीग

[[चित्र:|100x100px|]]

YesY पूर्ण हुआ हुक में सुधार के साथ पोस्ट किया। साथ ही @Raju Jangid: से निवेदन है कि किसी भी नामांकन से पूर्व समाचार को प्रवेशद्वार:हाल की घटनाएँ में उसका अद्यतन कर दें।-- गॉड्रिक की कोठरीमुझसे बातचीत करें 11:06, 28 मई 2018 (UTC)[उत्तर दें]

4 जुलाई 2018

एंद्रेस मैनुएल लोपेज़ ओब्रादोर मेक्सिको के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

  • चुनाव का नतीजा राष्ट्रपति चुना जाना होता है। उपरोक्त नामांकन में किसी चुनाव का उल्लेख नहीं हुआ। बाकी मैं अन्य प्रबन्धकों के विवेक और समुदाय के सहारे छोड़ता हूँ।☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:12, 4 जुलाई 2018 (UTC)[उत्तर दें]

YesY पूर्ण हुआ डेढ़ माह से समाचार अद्यतन न होने के कारण मैं इसे प्रकाशित कर रहा हूँ। आगे से @Nilesh shukla: जी से अनुरोध ऐसे समाचारों को नामांकित करने से पूर्व संबंधित चुनाव का लेख अवश्य बनाये। -- गॉड्रिक की कोठरीमुझसे बातचीत करें 12:13, 9 जुलाई 2018 (UTC)[उत्तर दें]

11 जुलाई 2018

थाईलैण्ड के थाम लुअंग नेन्ग नोन गुफा में फंसे बारह लड़के और एक आदमी को सुरक्षित बचाया गया।

@Nilesh shukla: "लुअंग" से तो कोई समाचार भी गूगल पर नहीं मिला। "लूंग" कोई बीबीसी के अलावा कई समाचार एजेंसी ने इस्तेमाल किया है। नाम बदला जाना चाहिए। बस सहमति दे बाकी मैं सब कर दूँगा।--हिंदुस्थान वासी वार्ता 03:29, 12 जुलाई 2018 (UTC)[उत्तर दें]

@हिंदुस्थान वासी: जी, मैने यह नाम लाओस के लुअंग प्रबांग प्रान्त (Luang Prabang Province) से प्रेरित होकर लिखा था। साथ ही गूगल ट्रान्सलेट के थाई भाषा में भी यही उच्चारण आ रहा था। बाकि यदि "लूंग" सही वर्तनी है तो अवश्य नाम बदल कर समाचार लगा दें। निलेश शुक्ला (वार्ता) 05:15, 12 जुलाई 2018 (UTC)Nilesh shukla[उत्तर दें]

YesY पूर्ण हुआ--हिंदुस्थान वासी वार्ता 16:01, 13 जुलाई 2018 (UTC)[उत्तर दें]

16 जुलाई 2018

फीफा विश्वकप फाइनल में फ़्रान्स ने क्रोएशिया को हरा कर खिताब अपने नाम किया।

@Nilesh shukla: जी, जैसा कि लेख में लिखा हुआ है १५ जुलाई २०१८ को २०१८ फीफा विश्व कप का फाइनल है। जब कि ये अब भूतकाल बन चुका है। कृपया लेख को वर्तमान स्थिति में कप विजेता की जानकारी के साथ जल्द से जल्द अद्यतन कर दीजिए जिससे इस समाचार को मुखपृष्ठ पर प्रदर्शित कर सकें। धन्यवाद।--आर्यावर्त (वार्ता) 20:25, 16 जुलाई 2018 (UTC)[उत्तर दें]

@आर्यावर्त: जी पूर्ण हुआ। निलेश शुक्ला (वार्ता) 01:00, 17 जुलाई 2018 (UTC)nilesh shukla[उत्तर दें]
@Nilesh shukla: जी, लेख में फ्रांस ने क्रोएशिया को हरा कर खिताब अपने नाम कर दिया ये कहाँ पर लिखा हुआ है? नियम अनुसार आप जो भी समाचार सुझा रहे हैं उसका विस्तार सन्दर्भ के साथ लेख में अच्छे से होना चाहिए। ठीक कर दीजिए तो मैं समाचार को अद्यतन कर दूंगा।--आर्यावर्त (वार्ता) 02:30, 17 जुलाई 2018 (UTC)[उत्तर दें]

YesY पूर्ण हुआ पूर्ण हुआ।-- गॉड्रिक की कोठरीमुझसे बातचीत करें 06:46, 20 जुलाई 2018 (UTC)[उत्तर दें]

30 जुलाई 2018

पाकिस्तान में हुए चुनाव में इमरान ख़ान के नेतृत्व में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ ने सबसे अधिक ११६ सीटें हासिल की।

१६ अगस्त २०१८

भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयीजी का निधन १६/०८/२०१८ को दिल्ली में हुआ।

@NehalDaveND:, लेख स्वरूप में ठीक है, और संदर्भों में थोड़े सुधारों (बाहरी कड़ियों की छंटनी) के साथ मुखपृष्ठ पर लगाया जा सकता है। हालाँकि मृत्यु की खबरों को आमतौर पर समाचार में नहीं, बल्कि प्रवेशद्वार:हाल की घटनाएँ/निधन में लगाया जाता है, जहाँ इसका अद्यतन हो चुका है। नियमावली में मृत व्यक्ति का समाचार लगाने से संबंधित ३ नियम हैं। इनमें से पहला और तीसरा नियम तो इन पर लागू नहीं होता। हाँ, दूसरे नियम के अंतर्गत शायद लगाया जा सकता है, लेकिन मुझे राजनीति संबंधित विषयों का ज्यादा ज्ञान नहीं। तो मैं और प्रबंधकों की टिप्पणियों तक रुकना चाहूंगा। - सायबॉर्ग (वार्ता) 05:14, 17 अगस्त 2018 (UTC)[उत्तर दें]

YesY पूर्ण हुआ चुकि विकिपीडिया पर किसी व्यक्ति के साथ सम्मानसूचक शब्द नहीं जोड़े जाते तथा सामान्य रूप से मृत व्यक्ति के आयु जोड़ी जाती है इसलिये हुक में सुधार के बाद पोस्ट किया। साथ ही नामांकनकर्ता @NehalDaveND: जी से अनुरोध है कि आगे से वे कोई भी खबर नामांकित करने से पूर्व नियमानुसार उसे प्रवेशद्वार:हाल की घटनाएँ में जोड़ दें।-- गॉड्रिक की कोठरीमुझसे बातचीत करें 07:03, 17 अगस्त 2018 (UTC)[उत्तर दें]


१९ अगस्त २०१८

2018 केरल बाढ़

बाढ़ का हवाई दृश्य

YesY पूर्ण हुआ पोस्ट किया। चित्र नहीं जोड़ा क्योंकि उसमें इतने छोटे आकार में कुछ दिख नहीं रहा और साथ ही उसका पुनरीक्षण कॉपीराइट के लिये बाकी है। @Godric ki Kothri: जी, हाल की घटनाएँ में इसका अद्यतन कर दें।--हिंदुस्थान वासी वार्ता 05:23, 20 अगस्त 2018 (UTC)[उत्तर दें]
@हिंदुस्थान वासी: जी, धन्यवाद मैंने चित्र की स्थिति पर ध्यान नहीं दिया था। अब मैंने हाल की घटनाएँ पर भी इसका अद्यतन कर दिया है। साथ ही एक अनुरोध आपसे और है कि मुखपृष्ठ में केरल पर स्क्वायर ब्रैकेट लगा दें ताकि केरल की भी कड़ी जुड़ जाय। कल 2-3 घण्टे लेख पर काम करने के कारण जल्दबाजी में समाचार नामांकित किया था इसलिये ध्यान नहीं रहा।-- गॉड्रिक की कोठरीमुझसे बातचीत करें 06:17, 20 अगस्त 2018 (UTC)[उत्तर दें]


2 सितम्बर 2018

2018 एशियाई खेल

[[चित्र:|100x100px|]]


23 सितम्बर 2018

इब्राहिम मोहम्मद सोलिह

3 अक्टूबर 2018

२०१८ सुलावेसी भूकम्प और सुनामी

YesY पूर्ण हुआ-- गॉड्रिक की कोठरीमुझसे बातचीत करें 03:57, 4 अक्टूबर 2018 (UTC)[उत्तर दें]

५ अक्टूबर २०१८

न्यायाधीश रंजन गोगोई

   पूर्ण नहीं हुआ। न्यायाधीशों की नियुक्ति तो नियमित तौर पर होती ही रहती है। यह विकिपीडिया:समाचार/पुनरावर्ती विषय में नहीं आता।-- गॉड्रिक की कोठरीमुझसे बातचीत करें 13:54, 15 अक्टूबर 2018 (UTC)[उत्तर दें]


१९ अक्टूबर २०१८

2018 अमृतसर रेलगाड़ी दुर्घटना

[[चित्र:|100x100px|]]


१९ अक्टूबर २०१८

भूटानी राष्ट्रीय सभा चुनाव २०१८

[[चित्र:|100x100px|]]

२९ अक्टूबर २०१८

लायन एयर फ्लाइट 610 दुर्घटना

[[चित्र:|100x100px|]]

YesY पूर्ण हुआ पोस्ट किया-- गॉड्रिक की कोठरीमुझसे बातचीत करें 12:23, 29 अक्टूबर 2018 (UTC)[उत्तर दें]

नवम्बर

२ नवम्बर २०१८

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का अनावरण।

YesY पूर्ण हुआ हुक में सुधार व चित्र के साथ पोस्ट किया।-- गॉड्रिक की कोठरीमुझसे बातचीत करें 05:16, 3 नवम्बर 2018 (UTC)[उत्तर दें]

दिसम्बर

भारत के सबसे भारी कृत्रिम उपग्रह GSAT 11 का सफल प्रक्षेपण

05/12/2018

जीसैट-11

[[चित्र:|100x100px|]]

जीसैट-11 (GSAT-11) एक भारतीय संचार उपग्रह है।[2][3][4] जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा विकसित तथा भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह द्वारा संचालित किया जायेगा।[5] यह उपग्रह देश में उन्नत दूरसंचार और डीटीएच सेवाएं प्रदान करेगा।[6] जीसैट-11 पूरे देश के लिए प्रति सेकंड 16 गीगाबिट की गति से डाटा संचारित करेगा।[7] जीसैट-11 भारत का सबसे भारी उपग्रह है। इसका वजन 5,854 किलोग्राम (206,500 औंस) है।[8] इसका प्रक्षेपण एरियन 5 राकेट से 5 दिसंबर 2018, 18:16 यूटीसी को गयाना अंतरिक्ष केंद्र, फ्रांस से सफलतापूर्वक हुआ।

  • अक्षर गणना:कैरैक्टर: 0, अक्षर: 0, स्पेस: 0
  • स्रोत:
  • नामांकनकर्ता: रघु आर्यन
  • टिप्पणी:

२४ दिसम्बर २०१८

२०१८ सुन्दा जलसन्धि सूनामी।

YesY पूर्ण हुआ-- गॉड्रिक की कोठरीमुझसे बातचीत करें 13:15, 25 दिसम्बर 2018 (UTC)[उत्तर दें]