विकिपीडिया:श्रेष्ठ लेख

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(विकिपीडिया:श्रेष्ठ से अनुप्रेषित)
मुख्यनामांकननिर्देशमापदंडवार्तालाप

श्रेष्ठ लेख

श्रेष्ठ लेख उन लेखों को कहा जाता है, जो निर्वाचित लेख नहीं है और श्रेष्ठ लेख मापदंड पर खरे उतरते हैं। इसका उद्देश्य पाठकों को हिन्दी विकिपीडिया के लेखों की गुणवत्ता दिखाना है। अतः यह एक प्रकार का उदाहरण है कि विकिपीडिया के लेखों को किस तरह का होना चाहिये। इसलिए इन लेखों में किसी भी प्रकार की कमी या त्रुटि नहीं होनी चाहिये। लेखन शैली विकिपीडिया के लेखन शैली में, चित्र का सही स्थान पर प्रयोग, सन्दर्भ का सही जगह प्रयोग और केवल विश्वसनीय स्रोतों का उपयोग होना चाहिये।

यदि आप किसी लेख को श्रेष्ठ लेख बनाना चाहते हैं तो कृपया मापदंड के अनुरूप सुधार करने के बाद नामांकन पृष्ठ पर उस लेख का नामांकन करें। इसके बाद यदि वह लेख पूरी तरह मापदंड पर खरा उतरेगा तो उसे कोई भी प्रबन्धक श्रेष्ठ लेख घोषित कर देगा। यदि किसी प्रकार का सुधार बाकी हो, तो उस बारे में लेख की समीक्षा करने वाले बता देंगे और यदि बहुत अधिक सुधार आवश्यक हो तो नामांकन रद्द भी किया जा सकता है। इस स्थिति में आप लेख को सुधार कर फिर से नामांकन कर सकते हैं।