विकिपीडिया:वैधानिक अस्वीकरण

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विकिपीडिया वैधानिक राय नहीं देता है

विकिपीडिया पर वैधानिक विषयों पर कई लेख हैं; हालांकि इस बात की बिल्कुल भी गारंटी नहीं है कि कोई भी लेख सही है। इस बात का तनिक भी आश्वासन नहीं है कि वैधानिक विषयों पर लिखे गए लेख में दी गई कोई भी जानकारी सही, सटीक तथा सत्य है। विधि हर जगह भिन्न होती है, तथा यह समय के साथ-साथ बदलती रहती है। यदि कोई कथन सही भी है, तो यह संभव है कि वह केवल लेख लिखने वाले व्यक्ति के क्षेत्र में ही सही है। कानून बदले जा सकते हैं तथा विकिपीडिया पर पिछले अद्यतन के बाद से संशोधित किए जा सकते हैं।

विकिपीडिया के योगदानकर्ताओं, सिस्टम ऑपरेटरों तथा प्रायोजकों की इस वेबसाइट पर दी गई जानकरी का प्रयोग करने के परिणामस्वरूप उत्पन्न स्थिति की कोई ज़िम्मेवारी नहीं है।

विकिपीडिया अथवा विकिमीडिया फ़ाउंडेशन की किसी भी परियोजना पर दी गई जानकारी का वैधानिक राय देने, अथवा व्यवसाय में प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।