वार्ता:गंगाधर नेहरू

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ गंगाधर नेहरू लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

गयासुद्दीन गाजी को यहाँ पुनर्निदेशित करना औचित्यहीन[संपादित करें]

विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/गयासुद्दीन गाजी पर चल रही चर्चा के आधार पर और उस चर्चा को पूर्ण किये बिना गयासुद्दीन गाजी नामक पृष्ठ को यहाँ पुनर्निर्देशित करना औचित्यहीन है। लेख के वर्तमान सन्दर्भों में कोई भी इस तथ्य के पक्ष में अपने विचार नहीं रखता। वैसे तो मैं इस बात का उल्लेख कर चुका हूँ फिर भी के बार पुनः लिख रहा हूँ: सन्दर्भ १ -> मेरी कहानी में कहीं भी गयासुद्दीन गाजी का उल्लेख नहीं है। उसमें इस बात का उल्लेख है कि गंगाधर नेहरू की पोषाक मुस्लिम व्यक्ति जैसी थी और वैसी ही पोषाक कश्मिरी ब्राह्मण भी पहनते थे। अर्थात गंगाधर नेहरू कश्मिरी ब्राह्मण थे।
सन्दर्भ २ -> फ्रॉम भारत टू इण्डिया एक बकवास सन्दर्भ है। इसके लिए मैने अंग्रेज़ी विकी पर जानकारी जुटाई जो यहाँ देखी जा सकती है।
सन्दर्भ ३ एवं ४ यहाँ उपलब्द्ध नहीं हैं।
सन्दर्भ ५ और सन्दर्भ १ में लिखी बातें समान हैं। दूसरी बात सन्दर्भ ५ के लेखक क्रान्त जी साहित्य के लेखक हैं न कि इतिहास के! अर्थात इस सन्दर्भ को इस पृष्ठ पर देना कतई उचित नहीं है।
सन्दर्भ ६ शोधगंगा में कहीं भी गयासुद्दीन का उल्लेख नहीं है। उसमें केवल इतना कहा गया है कि वो कश्मिरी ब्राह्मण थे और उनकी पोषाक मुस्लिम जैसी थी। इसमें ये भी कहा गया है कि उनके बहुत से दोस्त मुस्लिम थे। चूँकि पोषाक और दोस्ती से किसी का पारिवारिक धर्म नहीं बदलता।
सन्दर्भ ७ मृत कड़ी, शायद सही कड़ी यहाँ हो, इसके लिए कहा गया है कि यह समसामयिकी के लिए सही है लेकिन इतिहास के लिए इस पुस्तक से दूर रहना ही उचित है। इतिहास के विषयों में इसका सन्दर्भ नहीं दिया जा सकता।
सन्दर्भ ८ दिल्ली पुलिस - केवल यह कहा गया है कि गंगाधर नेहरू कोतवाल थे। इसके अलावा कोई उल्लेख नहीं।
सन्दर्भ ९ विशेष शोध परियोजना और सन्दर्भ १० [1] में कहीं भी गंगाधर नेहरू का उल्लेख नहीं है कहीं भी गयासुद्दीन गाजी का उल्लेख है। उस पृष्ठ में कोतवाल, दरोगा और ग़ाज़ी ख़ान जैसे शब्द हैं जिसका यहाँ कोई औचित्य नहीं है।
सन्दर्भ ११, १२ और १३ में जानकारी अपूर्ण है। उन्हें सन्दर्भित करने का प्रारूप अपूर्ण है और इस अवस्था में स्वीकार्य नहीं हैं।
सन्दर्भ १४ और सन्दर्भ ७ समान हैं जिसका उल्लेख ऊपर किया जा चुका है।
इन सब बिन्दुओं से केवल यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि "गयासुद्दीन गाजी" नामक पृष्ठ यहाँ अनुप्रेषित करना कतई उचित नहीं है और यह सन्दर्भहीन दुष्प्रचार की श्रेणी में आता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 11:58, 24 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

संजीव जी,
  • पुनर्निर्देशन संदर्भहीन दुष्प्रचार या प्रचार नहीं बल्कि लेख तक पहुँचने का दूसरा संभावित मार्ग होता है जिसके सहारे कोई लेख तक पहुँचने की कोशिश कर सकता है।
  • पुनर्निर्देशन यह सिद्ध नहीं करता है कि गंगाधर नेहरु या गयासुद्दीन गाजी एक ही व्यक्ति हैं या नहीं हैं।।
  • पुनर्निर्देशन के सहारे यदि कोई यह निषकर्ष निकालना चाहे कि दोनों में कोई संबंध होगा तो इतना संबंध स्पष्ट है कि गयासुद्दीन गाजी का विवाद गंगाधर नेहरु से संबंधित है। इससे ज्यादा पुनर्निर्देशन का कोई मतलब निकालने के बजाय लेखके तथ्यों के सहारे मतलब निकाला जाता है। जैसा की आप निकाल रहे हैं।

इसलिए पुनर्निर्देशन अनुचित नहीं है। लेख में कुछ अनुचित लगने पर उसे संपादित करने का अधिकार सबको है ही। अनिरुद्ध  वार्ता  01:51, 25 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

अनिरुद्ध जी, मुझे पुनर्निर्देश से आपत्ति नहीं है। मैंने विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/गयासुद्दीन गाजी#कार्रवाई पर कल कुछ लिखा है जिसे आपने पढ़ भी लिया है। उसके अनुसार आपको कार्य इस तरह से अधुरा नहीं करना चाहिए।☆★संजीव कुमार (✉✉) 04:17, 25 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
संजीव जी, आ मेरा कार्य पूरा करने में मेरी मदद करें। आभारी रहूँगा। अनिरुद्ध  वार्ता  15:54, 25 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

लेख संपादन[संपादित करें]

इस लेख से भी स्पष्ट है एवं अंतर्जाल पर अन्य दसियों स्रोतों की जाँच करने के बाद गयासुद्दीन गाजी विवाद एक खास विचारधारा द्वारा फैलाया गया जाल लग रहा है। यह जाल बड़े पैमाने पर फैलाकर भ्रांति पैदा करने की चेष्टा की गई है। उदाहरण के लिए हिंदी विकि किताब पर इसी से संबंधित सामग्री देखिए। जाहिर है कि जिस भाषा और शैली का इस्तेमाल संबंधित किताब में किया गया है वह घृणित मानसिकता की उपज हो सकती है अकादमिक या सत्यशोधक की नहीं। हमें इसपर गंभीरता से सोचना चाहिए की इस लेख में गयासुद्दीन विवाद को किस तरह रखा जाय कि लेख की विश्वसनियता भी आहत न हो और इस संजाल का पूर्ण रूप भी दिखाई दे। अभी तक इस विवाद को इस पृष्ठ पर रखने के समर्थन में हूँ। हाँ उसका उचित संपादन जरूरी है जिससे विवाद का असली रूप और स्पष्ट रूप से सामने आए। पुनर्निर्देश मूल लेख पर ही रहे या अनुभाग पर इससे केवल प्रतीकात्मक फर्क लग सकता है वास्तव में फर्क नहीं आएगा। अनिरुद्ध  वार्ता  15:58, 25 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

अनिरुद्ध जी, जैसा आपने कहा, यह तथ्य तो कई स्रोतों से स्पष्ट होता है कि गंगाधर नेहरू कोतवाल थे। साथ ही यह तथ्य भी स्पष्ट है कि जवाहरलाल नेहरू ने अपनी पुस्तक में इसका उल्लेख किया है कि उनकी एक तस्वीर उन्होंने देखी थी जिसमें उनकी (ग॰ने॰ की) पोषाक मुग़लों से मिल रही है, लेकिन वह पोषाक कश्मिरी ब्राह्मण भी पहना करते थे अतः उससे एक विकी सम्पादक शोध करके लिखे कि गयासुद्दीन ही गंगाधर थे तो यह उचित नहीं है। इसके अलावा गयासुद्दीन गाजी के सन्दर्भ में अब तक दिये गये सभी सन्दर्भ केवल बकवाश हैं।☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:16, 25 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

मनोज खुराना जी, गयासुद्दीन गाजी इत्यादि बेबुनियाद है। मैं यह एक इतिहासज्ञ के नाते से कह रहा हूं। यह सब जोडने से विकिपीडिया की प्रतिष्ठा नीची होती है।जूहोमि१ (वार्ता) 02:52, 8 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

जूहोमि जी, हमने भी इससे पहले कभी यह नाम नहीं सुना था। लेकिन हम दावा तो नहीं कर सकते कि जो हमने नहीं पढ़ा (या हमें पढ़ाया नहीं गया), वह असत्य ही है। सभी को अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए। इस विषय पर हुई लंबी चर्चा आप यहां देख सकते हैं -विकिपीडिया:पृष्ठ_हटाने_हेतु_चर्चा/लेख/गयासुद्दीन_गाजी । ऊपर भी आप देख सकते हैं कि अधिकतर सदस्य इसके विरुद्ध ही हैं, किंतु विकि नीतियों के अनुसार तथ्य / संदर्भ देना आवश्यक है। आपका कथन - मैं यह एक इतिहासज्ञ के नाते से कह रहा हूं - मेरे विचार से मौलिक शोध जैसा प्रतीत हो रहा है, जो विकि पर मान्य नहीं है। हां, मुझे लगता है कि आप भी यदि चर्चा में भाग ले सकें और तथ्य / संदर्भ प्रस्तुत कर सकें तो एक इतिहासज्ञ के नाते अवश्य ही आपका योगदान निर्णायक सिद्ध हो सकता है। अभी भी उस चर्चा में लिखे गए कई उद्धरण जांचे जाने बाकी है, आपकी सहायता का स्वागत है। चर्चा की प्रगति अनुसार लेख में बदलाव करने में कोई हर्ज नहीं है, लेकिन कृपया एकदम से मिटाएं नहीं। धन्यवाद। -- मनोज खुराना ( सदस्यपृष्ठ) 04:44, 8 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
मनोज जी, कौनसा सन्दर्भ जाँचा जाना बाकी है? मैंने सभी सन्दर्भों के बारे में उपर पहले ही लिख दिया है। किसी भी विश्वनीय स्रोत में गयासुद्दीन का उल्लेख नहीं मिला।☆★संजीव कुमार (✉✉) 06:33, 8 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

यदि यह भ्रान्ति नहीं है तो में आप यह English Wikipedia में क्यों नही लिखते? भारत इस लिये पिछडा है कि लोग छोटे लाभ के लिये आसानी से झूट बोल लेते हैं। लोग यह सोचें कि नेहरू मुसलमान हें इसलिये उस परिवार को वोट नहीम दिया जाये। कितनी मूर्खता की बात! जूहोमि१ (वार्ता) 04:55, 9 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

जूहोमि१ जी, इस बारे में काफी चर्चा पहले ही हो चुकी है। अब कोई नई चर्चा करने की जरूरत नहीं है।--प्रतीक मालवीयवार्ता 05:48, 9 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
प्रतीक जी, चर्चा की जा सकती है। लेकिन उचित सन्दर्भ के साथ।
जूहोमि जी, हमें केवल यह आधार नहीं बनाना चाहिए कि यहाँ लिखी हुई विवादित बात अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर हो। अंग्रेज़ी विकिपीडिया में बहुत कुछ अच्छा है लेकिन उसे भी आदर्श नहीं कहा जा सकता।☆★संजीव कुमार (✉✉) 06:31, 9 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
प्रतीक जी और मनोज जी, जब जूहोमि जी ने सन्दर्भरहित विवादित अंश को लेख से हटाया तो आप दोनों ने उसे पूर्ववत कर दिया। उन्होंने वार्ता पृष्ठ पर लिखा तो आपने उत्तर दिया कि इस पर चर्चा की आवश्यकता नहीं है। क्या आप लोग मुझे कोई समयसीमा बता सकते हो जिसके बाद तक आप इसके सन्दर्भ उपलब्ध करवा सको। पिछले तीन माह में इसका कोई भी सन्दर्भ नहीं दिया गया और मुझे आगे भी इसकी कोई सम्भावना दिखाई नहीं देती। यदि आप लोग उचित सन्दर्भ नहीं देते तो मजबूरन मुझे जूहोमि जी के लेख को पूर्ववत करना होगा। यदि आप लोग १५ नवम्बर तक अपनी समय सीमा नहीं दोगे तो मैं यह कार्य करने को मजबूर हो जाउँगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:28, 10 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

गयासुद्दीन गाजी विवाद[संपादित करें]

गयासुद्दीन गाजी विवाद अनुभाग संदर्भों का संश्लेषण था। कृपया हिन्दी विकिपीडिया की विश्वसनीयता को इतना नीचा न भी गिराए। ये नेहरू-गाँधी परिवार के उपर कीचड़ उछालने के लिये दुष्प्रचार है। नेहरू की अपनी आत्मकथा को लेकर जिसमें उनके दादा ने एक फोटो में मुग़ल कपड़े पहनने हुए थे, आपने उनके दादा को मुसलमान बना दिया?! ये अनुभाग मैंने हटा दिया है। बिना कोई विश्वसनीय स्रोत के दोबारा न डाले।--पीयूषवार्ता 15:33, 18 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]