ल्यों

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ल्यों,फ्रान्स का एक प्रमुख शहर है जो देश के दक्षिण-पूरब हिस्से में और रोन नदी और सोन नदि के संगम पर स्थित है। रोन ज़िले और रोन-आल्प्स (फ़्रान्सीसी:Rhône-Alpes) प्रदेश का मुख्य शहर और प्रशासनिक केंद्र है।

भौगोलिक चौराहे पर बना हुआ, ल्यों यूरोप के दो प्रमुख पर्वत श्रेणियों, पूरब में ऐल्प्स और पश्चिम में मासिफ़ सेंट्रल (फ़्रान्सीसी:Massif central), के बीच स्थित है। इसी के कारण, यूरोप के उत्तर-दक्षिण मार्गों में ल्यों की अहम भौगोलिक स्थिति है।

ल्यों, पैरिस से ४७० कि.मी., जिनेवा से १६० कि.म,टोरीनो से २८० कि.मी. और बार्सिलोना से ६३० कि.मी. से दूर है।

ल्यों शहर की जनसंख्या ४ ८३१८१ है, जिससे वह, आबादी को देखते हुऐ, फ़्रांस का तीसरा शहर है। अगर ल्यों और उसके उप-नगरों को जोड़े तो पूरी जनसंख्या २१ १८१३२ तक आती है[1]