लेशान के विशाल बुद्ध
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| एमी पर्वत, में उत्कीर्ण विशाल बुद्ध* | |
|---|---|
| युनेस्को विश्व धरोहर स्थल | |
|
|
|
| राष्ट्र पार्टी | |
| प्रकार | मिश्रित |
| मानदंड | iv, vi, x |
| सन्दर्भ | 779 |
| क्षेत्र† | एशिया-प्रशांत |
| शिलालेखित इतिहास | |
| शिलालेख | 1996 (20th सत्र) |
| * नाम, जो कि विश्व धरोहर सूची में अंकित है † यूनेस्को द्वारा वर्गीकृत क्षेत्र |
|
लेशान के विशाल बुद्ध (सरलीकृत चीनी : 乐山 大佛, पारंपरिक चीनी: 乐山 大佛) तांग वंश (618-907) के शासन के दौरान बनाई गयी गौतम बुद्ध की विशाल प्रतिमा है। इस प्रतिमा को लाल बलुआ पत्थर की चट्टान एमी पर्वत को तराश कर बनाया गया है। यह चीन के दक्षिण मे स्थित सिचुआन प्रांत के शहर लेशान में मिनजियांग, दादु और किंग्यी नदी के संगम पर स्थित है। यह दुनिया में बुद्ध की सबसे बड़ी प्रतिमा है और इसके निर्माण के समय भी यह दुनिया में बुद्ध की सबसे ऊँची मूर्ति थी।
लेशान की विशाल बुद्घ प्रतिमा सन 1996 के बाद से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध है। सन 2008 में सिचुआन में आये भूकंप से यह क्षतिग्रस्त नहीं हुई है।

