लिपजिग
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
लिपजिग (जर्मन : Leipzig) जर्मनी के सैक्सनी राज्य के दो सबसे बड़े नगरों में से एक (अन्य ड्रॅस्डन) है। लिपजिग देश की राजधानी बर्लिन से २०० किमी दक्षिण में है।
सन् २०१० में कन्सल्टिंग फ़र्म मर्सर द्वारा लिपजिग को विश्वभर के रहने योग्य नगरों की सूची में ६८वें स्थान पर रखा गया था। २०१० में ही न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा लिपजिग को घूमने योग्य नगरों की सूची में शीर्ष दस में रखा गया था।